बिशनगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपी को पकड़ा, 33 प्रकरण दर्ज है विरुद्ध

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Feb 25, 2026 • 7:31 PM  0
अ
अपराध
NEWS CARD
Logo
बिशनगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपी को पकड़ा, 33 प्रकरण दर्ज है विरुद्ध
“बिशनगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपी को पकड़ा, 33 प्रकरण दर्ज है विरुद्ध”
Favicon
Read more on ddthindi.com
25 Feb 2026
https://www.ddthindi.com/bishangarh-police-arrested-vehicle-theft-accused-33-cases
Copied
बिशनगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपी को पकड़ा, 33 प्रकरण दर्ज है विरुद्ध
  • कई स्थानों से वाहन चोरी की बात कबूली

जालोर. जिले की बिशनगढ़ पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिनके विरुद्ध 33 प्रकरण दर्ज है। बिशनगढ़ थानाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व मे थाना हल्का क्षेत्र के गांव उम्मेदाबाद से बोलेरो पिक-अप ट्रोली के चोरी की वारदात का खुलासा किया गया। दरअसल 21 फरवरी 2026 की रात्रि में आबादी उम्मेदाबाद से वाहन महेन्द्रा बोलेरो पिक-अप ट्रोला चोरी हो गया था, इस सम्बंध में उम्मेदाबाद निवासी युधिष्ठिर पुत्र चम्पालाल खत्री ने रिपोर्ट दी थी। इस पर पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया।

विज्ञापन

गठित टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये, संदिग्ध व्यक्तियो की कॉल डिटेल निकालकर अवलोकन किया गया। पूर्व में वाहन चोरी के चालान शुदा आरोपियों की वर्तमान गतिविधियों के बारे मे जानकारी ली गई तो उक्त वाहन को पादरू (सिवाना) निवासी शैतानाराम पुत्र लादुराम बिश्नोई द्वारा चोरी करना ज्ञात हुआ, जिसको दस्तयाब कर गहन पूछताछ की गई तो अभियुक्त ने प्रकरण की वारदात करना स्वीकार किया तथा इसके साथ ही अभियुक्त ने 13 फरवरी 2026 की रात्रि में पुलिस थाना कोतवाली जालोर के सिरे मंदिर रोड से भी एक पिक-अप ट्रोला चोरी करने की वारदात स्वीकार की।

विज्ञापन

आरोपी से चोरी हुए वाहन को बरामद भी कर लिया गया है। अन्य चोरियों के सम्बंध मे गहन अनुसंधान जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शैतानाराम एक शातिर प्रवृत्ति का वाहन चोर है, जिसके विरुद्ध कुल 33 प्रकरण पहले से पंजीबद्ध है, जिनमें से अधिकतर वाहन चोरी के है।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter