कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा देश व प्रदेश में मजबूती से खड़ी - गर्ग

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 6, 2025 • 8:52 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा देश व प्रदेश में मजबूती से खड़ी - गर्ग
“कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा देश व प्रदेश में मजबूती से खड़ी - गर्ग”
Favicon
Read more on ddthindi.com
6 Apr 2025
https://www.ddthindi.com/bjp-foundation-day-celebration-jalore-2025
Copied
कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा देश व प्रदेश में मजबूती से खड़ी - गर्ग
  • भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 जालोर. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर भाजपा अध्यक्ष मंडल जालोर द्वारा भारतीय जनता पार्टी के 46वे स्थापना दिवस पर सभी बूथों में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

विज्ञापन

     कार्यक्रम संयोजक एड़वोकेट सुरेश सोलंकी ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय पर मुख्य सचेतक केबिनेट मंत्री व विधायक जोगेश्वर गर्ग के मुख्य आतिथ्य में पार्टी झंडारोहण किया गया।अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी ने की।विशिष्ट अतिथि के नाते अभियान जिला महामंत्री प्रकाश छाजेड़, जिला सह संयोजक रमेश राणा, ओम अग्रवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी उपस्थित थे।

     कार्यक्रम में मुख्य सचेतक कैबिनेट मंत्री जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की मुख्य धुरी है आज हम कार्यकर्ताओं के दम पर ही प्रदेश व देश में मजबूती के साथ प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। साथ ही सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को भाजपा स्थापना दिवस की बधाई शुभकामनाएं दी।

    नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी ने स्थापना दिवस पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर पार्टी झंडा लगाकर ऑनलाइन अपलोड करें। कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष प्रकाश नागर सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम संयोजक व पूर्व नगर अध्यक्ष ऐडवोकेट सुरेश सोलंकी ने अंत में सभी आभार धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री दिनेश महावर ने किया।

विज्ञापन

   कार्यक्रम में जालौर विधान सभा के संयोजक अमन देवेंद्र मेहता,डिम्पलसिंह,बाबूलाल मेघवाल नगर महामंत्री रतन सुथार सुरेश सुंदेशा महेश भट्ट अचल सिंह परिहार महेंद्र राठौर , हेमेंद्र सिंह बगेड़िया,सुरेश जैन ,कृति मोदी सरवन कुमार ओड सहित कहि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter