भाजपा जालोर द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत जालोर व आहोर विधानसभा में होंगे भव्य सम्मेलन

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 1, 2025 • 6:48 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
भाजपा जालोर द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत जालोर व आहोर विधानसभा में होंगे भव्य सम्मेलन
“भाजपा जालोर द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत जालोर व आहोर विधानसभा में होंगे भव्य सम्मेलन”
Favicon
Read more on ddthindi.com
1 Nov 2025
https://www.ddthindi.com/bjp-jalore-aatmanirbhar-bharat-sammelan-jogeshwar-garg-chhagan-singh-rajpurohit
Copied
भाजपा जालोर द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत जालोर व आहोर विधानसभा में होंगे भव्य सम्मेलन

जालोर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी, जालोर जिले में आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय विशाल सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। इन सम्मेलनों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रेरित किया जाएगा तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जिला संगठन प्रभारी महेन्द्र बोहरा, जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित और जिला संयोजक पुखराज राजपुरोहित के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले ये सम्मेलन जिले में भाजपा के जनसंपर्क अभियान को नई गति और ऊर्जा प्रदान करेंगे।

विज्ञापन

जालोर विधानसभा क्षेत्र का यह सम्मेलन 2 नवम्बर सुबह 11 बजे सुन्देलाव तालाब के पास होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं केबिनेट मंत्री जोगेश्वर गर्ग उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित करेंगे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष रवीन्द्रसिंह बालावत अपने विचार व्यक्त करेंगे। इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की व्यापक उपस्थिति की संभावना है, जो आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देने का कार्य करेगी। इसी प्रकार आहोर विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन 2 नवम्बर दोपहर 2 बजे सांवरिया मन्दिर में होगा।

विज्ञापन

इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में जिला संगठन प्रभारी महेन्द्र बोहरा, मुख्य अतिथि के रूप में आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित उपस्थित रहेंगे। जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित करेंगे। आहोर में आयोजित यह सम्मेलन आत्मनिर्भर भारत अभियान को गांव-गांव तक पहुँचाने में नई दिशा प्रदान करेगा। आत्मनिर्भर भारत अभियान के जिला संयोजक पुखराज राजपुरोहित ने कहा कि“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। यह अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जन-आंदोलन है, जिसमें हर नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। इन सम्मेलनों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना का संचार होगा।”

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सम्मेलनों में प्रदेश व जिला स्तर के वरिष्ठ नेता मार्गदर्शन देंगे तथा आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्यों को साकार करने की दिशा में रणनीति पर चर्चा होगी। जिला संगठन प्रभारी महेन्द्र बोहरा और जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे इन सम्मेलनों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter