मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने भारत सरकार के रेल मंत्री को लिखा पत्र, जिले से संबंधित ट्रेन सेवाओं के विस्तार, फेरे बढ़ाने, नवीन स्टॉपेज को लेकर की मांग

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 26, 2026 • 7:20 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने भारत सरकार के रेल मंत्री को लिखा पत्र, जिले से संबंधित ट्रेन सेवाओं के विस्तार, फेरे बढ़ाने, नवीन स्टॉपेज को लेकर की मांग
“मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने भारत सरकार के रेल मंत्री को लिखा पत्र, जिले से संबंधित ट्रेन सेवाओं के विस्तार, फेरे बढ़ाने, नवीन स्टॉपेज को लेकर की मांग”
Favicon
Read more on ddthindi.com
26 May 2026
https://www.ddthindi.com/chief-whip-jogeshwar-garg-demands-expansion-of-train-services-and-new-stoppages-for-jalore-district
Copied
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने भारत सरकार के रेल मंत्री को लिखा पत्र, जिले से संबंधित ट्रेन सेवाओं के विस्तार, फेरे बढ़ाने, नवीन स्टॉपेज को लेकर की मांग

जालोर. राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर उत्तर पश्चिम रेल्वे के जोधपुर मंडल के अंतर्गत जालोर जिले से संबंधित ट्रेन सेवाओं के विस्तार, फेरे बढ़ाने, नवीन स्टॉपेज को लेकर मांग की है।

मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने पत्र के माध्यम से रेल मंत्री को अवगत करवाया है कि ट्रेन संख्या 20625/20626 एमजीआर चेन्नई-भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेन को यात्रियों की अत्यधिक मांग को देखते हुए सप्ताह में पांच दिवस की जगह सातों दिन संचालित किया जाए एवं इस ट्रेन का तेलंगाना राज्य के पेद्दापल्ली एवं मंचेरियल स्टेशनों पर ठहराव किया जाए, दक्षिण भारत में निवासरत राजस्थान के निवासियों की यह सबसे बड़ी मांग है तथा ट्रेन में पेन्टीकार रसोईयान की सुविधा तथा रेल में सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ के जवानों की नियुक्ति की जाए। ट्रेन संख्या 22663/22664 चेन्नई एग्मोर-जोधपुर एक्सप्रेस(वर्तमान में सप्ताह में एक दिवस) के फेरों में वृद्धि की जाए। साथ ही उन्होंने ट्रेन संख्या 14805/14806 यशवंतपुर बाड़मेर एसी एक्सप्रेस के फेरों को साप्ताहिक के बजाय सप्ताह में कम से कम 5 दिवस करने व दो जनरल कोच सम्मिलित करने का अनुरोध किया। हैदराबाद से जालोर होकर जोधपुर तक एक नई ट्रेन सेवा शुरू की जाए, इससे तेलंगाना, महाराष्ट्र व गुजरात के यात्रियों को जोधपुर-जालोर क्षेत्र से सीधी कनेक्विटी मिलेगी। ट्रेन संख्या 22421/22422 सालासर एक्सप्रेस एवं ट्रेन संख्या 22483/22484 जोधपुर-गांधीधाम इन दोनों ट्रेनों को मर्ज कर गांधीधाम से दिल्ली, जयपुर वाया समदड़ी, भीलड़ी नई रेल सेवा का संचालन किया जाए। दिल्ली सरायरोहिला से जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22481/22482) को भीलड़ी जंक्शन तक विस्तार किया जाए।

विज्ञापन

मुख्य सचेतक ने कोरोना काल के पूर्व जयपुर से अहमदाबाद चलने वाली लोकल ट्रेन 54805/54806 को पुनः शुरू करने अथवा ट्रेन संख्या 19735/19736 जयपुर से मारवाड़ को अहमदाबाद तक विस्तार करने का अनुरोध किया। उन्होंने बाकरा रोड़ रेलवे स्टेशन पर जोधपुर दादर 14807/14808, साबरमती जैसलमेर 14803/14804 ट्रेनों का ठहराव करने तथा कम्प्यूटरीकृत आरक्षण खिड़की सुविधा उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया। ट्रेन संख्या 74841/74842 जोधपुर-भीलड़ी यात्री ट्रेन व 74893/74894 जोधपुर-पालनपुर यात्री ट्रेन में से एक गाड़ी अहमदाबाद तक विस्तार किया जाए, जिससे साधारण यात्री मजदूर वर्ग व चिकित्सा हेतु जाने वाले यात्रियों को सुविधा उपलब्ध हो सके। लालकुआं-राजकोट-लालकुआं 05045/05046 ट्रेन को प्रतिदिन संचालित किया जाए, जिससे जालोर जिले के नागरिकों को जोधपुर-जयपुर-मथुरा तक यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो सकें। उन्होंने बाड़मेर से जालोर होते हुए इरोड, कोयम्बटूर, तिरूअन्तपुर, सैलम तक जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन की मांग की।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter