संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने जिला परिषद का किया निरीक्षण, विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 30, 2025 • 7:20 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने जिला परिषद का किया निरीक्षण, विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश
“संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने जिला परिषद का किया निरीक्षण, विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश”
Favicon
Read more on ddthindi.com
30 Oct 2025
https://www.ddthindi.com/commissioner-pratibha-singh-inspection-zila-parishad-jalore
Copied
संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने जिला परिषद का किया निरीक्षण, विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश

जालोर. संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने गुरूवार को जिला परिषद जालोर का निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।  निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ की प्रगति की समीक्षा की तथा कम प्रगति वाली योजनाओं पर विशेष ध्यान केन्द्रित कर शत-प्रतिशत लक्ष्य आपूर्ति के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने जिला परिषद जालोर के लेखा, स्टोर, ऑडिट पैराज, निरीक्षण, सम्पर्क प्रकरण, जांच प्रकरण एवं अन्य मुददों पर विस्तृत चर्चा कर तद्नुसार मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निर्देश प्रदान किए। 

विज्ञापन

संभागीय आयुक्त ने अधिकारियों से चर्चा के दौरान स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत स्कूलों, राजकीय भवनों तथा सार्वजनिक स्थलों पर शौचालयो की साफ सफाई एवं आवश्यकतानुसार निर्माण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने एमजेएसए, एमजीनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, सांसद/विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, वित्त आयोग की योजनाओं व संस्थापन संबंधित प्रकरणां पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। 

विज्ञापन

इस अवसर पर जिला प्रमुख राजेश कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिदम्बरा परमार सहित विभागीय अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter