देश में 11 साल से संविधान को कमजोर करने का हो रहा प्रयास- पदमाराम मेघवाल

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 31, 2025 • 6:17 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
देश में 11 साल से संविधान को कमजोर करने का हो रहा प्रयास- पदमाराम मेघवाल
“देश में 11 साल से संविधान को कमजोर करने का हो रहा प्रयास- पदमाराम मेघवाल”
Favicon
Read more on ddthindi.com
31 May 2025
https://www.ddthindi.com/congress-save-constitution-campaign-jalore-padmaram-meghwal-statement
Copied
देश में 11 साल से संविधान को कमजोर करने का हो रहा प्रयास- पदमाराम मेघवाल
  • कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन

जालोर. देश में भाजपा के महल की तरह कार्यालय बनकर तैयार हुए हैं लेकिन वहां सीबीआई, ईडी नहीं जा रही है, केवल विपक्ष के लोगों पर ही कार्रवाई की जा रही है यह बात शनिवार को शहर के राजीव गांधी भवन में आयोजित कांग्रेस के संविधान बचाओ अभियान को लेकर आयोजित सभा के दौरान अभियान के समन्वयक चौहटन के पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल ने कही। उन्होंने कहा कि पिछले 11 साल से देश में मोदी सरकार बनने के बाद संविधान को कमजोर करने की कोशिश जारी है। मेघवाल ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि देश में मोदी सरकार बनने के बाद ही सबकुछ हुआ है क्या? जबकि देश की आजादी की लड़ाई कांग्रेस ने लड़ी। संविधान को बचाने का काम कांग्रेस ने किया।

उन्होंने कहा कि जब संसद में राहुल गांधी ने जातीय जनगणना की बात कही तो उन्हें भला बुरा कहा और उनकी जाति तक पूछ ली, फिर मोदी ने अचानक जातीय जनगणना की घोषणा कैसे कर दी। मेघवाल ने कहा कि मोदीजी पहलगाव की घटना के बाद जम्मू कश्मीर जाने की बजाय बिहार में रैली करने गए उनको वोट लेना है राज करना है। जबकि देश की आर्थिक स्थिति क्या है महंगाई कहाँ पहुंची, इसकी बात नहीं करते हैं। कांग्रेस पार्टी में देर है अंधेर नहीं। यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि संविधान में छेड़खानी करने का काम किया जा रहा है। राजस्थान में योजनाओं को बंद करने का काम किया जा रहा है। बिश्नोई ने कहा कि सीज फायर की घोषणा अमेरिका ने की इसको दबाने के लिए भाजपाई तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं।

विज्ञापन

पुखराज पाराशर ने कहा कि संविधान बनाया कांग्रेस ने और आज संविधान को बचाने का काम भी कांग्रेस कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम किया जा रहा है। लोगों को डराने का काम किया जा रहा है, ये संविधान के विपरीत काम है। भीनमाल विधायक डॉ समरजीतसिंह ने कहा कि हमारा संविधान मजबूत है जो आज 70 साल बाद भी मजबूती से खड़े है। उन्होंने कहा कि कई सरकारें आई और कई सरकारों के खिलाफ फैसले भी आए अल्पमत की सरकारें भी आई, लेकिन जनता के पेट का पानी तक नहीं हिला, लेकिन आज चिंता होने लगी है कि संविधान कैसे सुरक्षित करना है। डॉ सिंह ने कहा कि संविधान कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन

रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने कहा कि देश एक व्यक्ति या शासन से नहीं चलता है देश संविधान से चलता है और देश की बात आती है तो मिलकर काम करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि समय आने पर हमारे जैसे नेता कार्यकर्ताओं को भूल जाते हैं। कार्यक्रम को सह प्रभारी हरीश परिहार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, सवाराम पटेल, रमिला मेघवाल, रानीवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष वरदाराम माली, सायला ब्लॉक अध्यक्ष सवाईसिंह चौराउ, हिन्दुसिंह दूठवा, शहजाद अली, ममता जैन ने भी संबोधित किया। इस दौरान महासचिव नैनसिंह राजपुरोहित, आहोर ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र जोशी, भाद्राजून ब्लॉक अध्यक्ष गलबाराम, जुल्फिकार अली भुट्टो, जिला परिषद सदस्य मांगीलाल, कुशालसिंह राजपुरोहित, आमसिंह परिहार, पन्नेसिंह पोषाणा, गोपाल देवासी, बसंत सुथार, गेनाराम पावटा, सुष्मिता गर्ग, सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे। 

विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर वंदेमातरम गीत का गायन कर किया गया। कार्यक्रम के पश्चात कांग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। 

धुर विरोधी मंच पर खूब बतियाते नजर आए

पिछले महीने पुनः निर्मित राजीव गांधी भवन के उद्घाटन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मौजूदगी में हुआ था, जिसमे दोनों विधायक भीनमाल के डॉ समरजीत सिंह व रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी नहीं आए थे जो चर्चा का विषय बना था, लेकिन शनिवार को कांग्रेस के संविधान बचाओ कार्यक्रम में दोनों की उपस्थिति फिर चर्चा का विषय बनी और मंच पर एक दूसरे के धुर विरोधी पुखराज पाराशर व समरजीत सिंह आपस में खूब बतियाते नजर आए। इसी प्रकार विधायक रतन देवासी व पुखराज पाराशर मनमुटाव भी आम चर्चा में है, लेकिन शनिवार को इस कार्यक्रम में दोनों हंसी ठिठोली करते नजर आए।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter