विभागीय अधिकारी प्रो-एक्टिव होकर सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाएं-प्रभारी सचिव

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 26, 2026 • 7:23 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
विभागीय अधिकारी प्रो-एक्टिव होकर सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाएं-प्रभारी सचिव
“विभागीय अधिकारी प्रो-एक्टिव होकर सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाएं-प्रभारी सचिव”
Favicon
Read more on ddthindi.com
26 May 2026
https://www.ddthindi.com/district-incharge-secretary-ambareesh-kumar-reviews-budget-announcements-and-flagship-schemes-in-jalore
Copied
विभागीय अधिकारी प्रो-एक्टिव होकर सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाएं-प्रभारी सचिव
  • प्रभारी सचिव अम्बरीश कुमार ने बजट घोषणा, फ्लैगशिप योजनाओं, सुचारू विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति के संबंध में विभागीय अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

जालोर . जिले के प्रभारी सचिव अम्बरीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं, सुचारू विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति के संबंध में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

विज्ञापन

बैठक में जिला प्रभारी सचिव अम्बरीश कुमार ने बजट घोषणा वर्ष 2025-26 एवं बजट घोषणा वर्ष 2026-27 की क्रियान्वयन प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी प्रो-एक्टिव होकर सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप विभागीय अधिकारी बजट घोषणाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए तय समयसीमा में कार्यों को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्माण कार्यों में गति लाने को लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। 

ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए आवश्यक प्रबंधन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

प्रभारी सचिव ने ग्रीष्म ऋतु में जिले में हीट वेव की स्थिति को देखते हुए पेयजल, डिस्कॉम एवं मेडिकल विभाग के अधिकारियों को हीट वेव्स से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नरेगा स्थलों पर आवश्यक छाया व पेयजल की सुविधा सुनिश्चित करने की बात कही। 

सुचारू विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जावें

उन्होंने पीएचईडी एवं डिस्कॉम के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जावें जिससे पेयजल सप्लाई में कोई समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने जिले के समस्त स्वास्थय केन्द्रों पर लू-तापघात से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने जिले में सुचारू पेयजल व विद्युत आपूर्ति को लेकर विभागीय अधिकारियों को विशेष तौर पर निर्देश दिए। उन्होंने फीडर वार बिजली आपूर्ति तथा वॉल्टेज, ट्रीपिंग समस्याओं पर जांच करवाकर समस्याओं का निस्तारण करने की बात कहीं।

विज्ञापन

प्रभारी सचिव ने जन स्वास्थय अभियांत्रिकी विभाग के कंटीजेेंसी प्लान के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यकतानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में टैंकर परिवहन द्वारा पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के बात कही।

उन्होंने पीएचईडी के अधिकारियों को फ्लो मीटर के माध्यम से जांच करवाकर पेयजल सप्लाई की ग्राम स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग करने, कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों को कस्टम हायरिंग सेंटर के इस्तेमाल करने तथा ड्रिप फव्वारा हेतु प्रोत्साहित करने की बात कहीं। उन्होंने कृषि मार्केटिंग के माध्यम से ब्लॉक वार एफपीओ की स्थापना, रिजर्व फॉरेस्ट के चिन्हीकरण तथा फॉरेस्ट डायवर्जन के लैंडबैंक चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए सुंधा माता फॉरेस्ट रिजर्व में भालू सफारी प्रारंभ करने के लिए ट्रैक, एन्क्लोजर तैयार करते हुए पर्यटन की संभावनाओं के अनुरूप प्लान विकसित किये जाने की बात कहीं।

शिविर लगा जांचा जाए सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य

प्रभारी सचिव द्वारा नगर परिषद के अधिकारियों व स्वास्थ्य विभाग का समन्वय कर सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थय शिविर आयोजित कर स्वास्थय जांचने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि नगर की स्वच्छता के लिए कार्मिकों का स्वस्थ रहना आवश्यक है।

अधिकारी माह में एक बार अन्नपूर्णा रसोई में भोजन कर गुणवत्ता का फीडबैक लें

प्रभारी सचिव ने ंिजला स्तरीय अधिकारियों को माह में एक बार अन्नपूर्णा रसोई में भोजन कर गुणवता का फीडबैक लेकर जिला कलक्टर को अवगत कराने की बात कहीं। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के गावंडे ने जिले की विभिन्न विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं में प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नन्दकिशोर राजोरा, उप वन संरक्षक जयदेवसिंह चारण, अतिरिक्त डिस्कॉम के एसई निमेन्द्रसिंह, पीएचईडी के एसई संजय शर्मा, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता रमेश सिंघारिया सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter