प्रतिभावान खिलाडियों को मिल रही हैं हाईटेक खेल सुविधाएं- मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jul 10, 2026 • 6:07 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
प्रतिभावान खिलाडियों को मिल रही हैं हाईटेक खेल सुविधाएं- मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग
“प्रतिभावान खिलाडियों को मिल रही हैं हाईटेक खेल सुविधाएं- मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग”
Favicon
Read more on ddthindi.com
10 Jul 2026
https://www.ddthindi.com/dr-shyama-prasad-mukherjee-district-upliftment-scheme-foundation-stone-jalore
Copied
प्रतिभावान खिलाडियों को मिल रही हैं हाईटेक खेल सुविधाएं- मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग
  • भारत सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से कर रही पूर्ण-जालोर सांसद लुम्बाराम चौधरी
  • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के तहत शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न

जालोर. जालोर शहर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के तहत शुक्रवार को शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने हेतु मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना, खेलो राजस्थान कार्यक्रम, वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए राज्य के 50 प्रतिभाशाली युवाओं को तैयार करने हेतु राजस्थान टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम, अंतराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार की नौकरियों में प्राथमिकता, वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से सुसज्जित खेल स्टेडियम यथा-सिंथेटिक ट्रैक एंड फील्ड एरीना, टर्फ फील्ड, हेल्थ एंड फिटनेस सेंटर आदि विकसित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि खेल सुविधाओं के विस्तार के फलस्वरुप विगत वर्षों में राजस्थान के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया हैं इसी क्रम में जालोर जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग वुशू, मु-थाई, बास्केटबॉल व क्रिकेट आदि खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया हैं। मुख्य सचेतक ने कहा कि जिलें में प्रगतिरत विकास कार्यों के क्रम में जालोर सिटी से गुजरने वाली रिंग रोड निर्माण कार्यों व अमृत 2.0 योजना के माध्यम से जालोर शहर के जलाशयों की स्वछतता व सौंदर्यकरण को भी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरवासियों के मनोरंजन हेतु जालोर शहर के रणछोड़ नगर स्तिथ लव-कुश वाटिका में एडवेंचर गतिविधियां, ज़िप लाइन आदि भी प्रस्तावित हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विशिष्ट अतिथि जालोर सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कर रही है एवं वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में राष्ट्र निरंतर प्रगतिरत है।

    कार्यक्रम में नगर परिषद आयुक्त शिवपाल सिंह राजपुरोहित ने बताया कि जालोर शहर स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के अंतर्गत कुल 80 लाख रुपए की लागत से नव इंडोर टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण कार्य एवं जालोर शहर स्थित सुंदेलाव तालाब की स्वच्छता, सौंदर्यकरण एवं निकासी मार्ग निर्माण हेतु कुल लागत 314.99 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ।

   इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता रमेश कुमार सिंघारिया, रवि सोलंकी, ओेबाराम देवासी, गणपत सिंह बगेड़िया, क्रीडा भारती के नाथु सोलंकी, भागीरथ गर्ग, सरदार सिंह चारण, एसीबीओ जब्बर सिंह देवड़ा, दिनेश महावर, सुरेश सुंदेशा, सुरेश सोलंकी, महेश भट्ट, डॉ रमेश चौहान, विभागीय अधिकारी कार्मिक, नगर परिषद कर्मी उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter