सायला में डमी व्यक्ति को पेश कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में तीन गिरफ्तार, डमी व्यक्ति अभी भी फरार

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 14, 2026 • 7:16 PM  0
अ
अपराध
NEWS CARD
Logo
सायला में डमी व्यक्ति को पेश कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में तीन गिरफ्तार, डमी व्यक्ति अभी भी फरार
“सायला में डमी व्यक्ति को पेश कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में तीन गिरफ्तार, डमी व्यक्ति अभी भी फरार”
Favicon
Read more on ddthindi.com
14 Apr 2026
https://www.ddthindi.com/fake-registry-case-sayla-three-arrested-dummy-person-land-fraud-jalore-police
Copied
सायला में डमी व्यक्ति को पेश कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में तीन गिरफ्तार, डमी व्यक्ति अभी भी फरार
  • अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीमों द्वारा प्रयास जारी

जालोर. जिले के सायला थाना क्षेत्र में डमी व्यक्ति पेश कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम, पुलिस उप अधीक्षक गौतम जैन के निकटतम सुपरविजन में डमी व्यक्ति को पेश कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के दर्ज प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार विनोद कुमार पुत्र नरेन्द्र कुमार जैन ने सायला थाना पर रिपोर्ट पेश की कि उसका खेत सरहद आसाणा में आया हुआ है, जिसकी आरोपी गौतमचंद वगैरा ने मिलकर डमी व्यक्ति पेश कर 13 मार्च 2026 को एग्रीमेन्ट करवाकर 2 अप्रैल 2026 को उपपंजीयन कार्यालय सायला में फर्जी रजिस्ट्री करवाकर अप्रार्थीपक्ष/पीड़ित जबरसिंह वगैरा से 5 करोड़ 41 लाख रूपये धोखाधड़ी करते हुए हड़प लिये है।

विज्ञापन

पुलिस ने थाना सायला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार अलग-अलग टीमें गठित कर मुख्य आरोपी गौतम चंद लुकड़ पुत्र मांगीलाल जैन निवासी सायला व सह अभियुक्त दौलतराम पुत्र किशनलाल आचार्य निवासी सायला व विशालसिंह पुत्र भवानीसिंह राजपूत निवासी अजीतपुरा पुलिस थाना नोसरा हाल आशापुर्णा वेली नया हाईकोर्ट जोधपुर पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी को दिनांक 14 अप्रैल 2026 को दस्तयाब कर बाद अनुसंधान गिरफ्तार किए गए। जिन्हें न्यायालय में पेश कर पीसी रिमाण्ड पर लिया जाएगा। अन्य आरोपियों की तलाश हेतु अलग अलग टीमों द्वारा दस्तयाबी के प्रयास जारी है। जबकि इस मामले में डमी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter