सकारात्मक भाव से जन सेवा का संकल्प ही सुशासन- जोगेश्वर गर्ग

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Dec 25, 2025 • 5:48 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
सकारात्मक भाव से जन सेवा का संकल्प ही सुशासन- जोगेश्वर गर्ग
“सकारात्मक भाव से जन सेवा का संकल्प ही सुशासन- जोगेश्वर गर्ग”
Favicon
Read more on ddthindi.com
25 Dec 2025
https://www.ddthindi.com/good-governance-day-observed-in-jalore-on-atal-bihari-vajpayee-jayanti-with-oath-and-tribute
Copied
सकारात्मक भाव से जन सेवा का संकल्प ही सुशासन- जोगेश्वर गर्ग
  • पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर मनाया गया सुशासन दिवस
  • जिला विकास पुस्तिका का हुआ विमोचन, सुशासन की दिलाई गई शपथ

जालोर. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर, गुरुवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला कलक्ट्रेट सभागार में देखा गया। कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए उनके जीवन एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होनें पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन एवं आदर्शां से प्रेरणा लेकर आत्मसात करने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि सकारात्मक भाव से देश सेवा करने की सीख उनके जीवन से मिलती है। उन्होनें उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को लोक सेवा के भाव से अपने कर्तव्यों के निर्वहन करने की बात कही।

विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग द्वारा जिला विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया तथा समस्त उपस्थित अतिथियों एवं कार्मिकों को सुशासन की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंद किशोर राजोरा, गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, रवि सोलंकी, प्रेमाराम देवासी, मुकेश राजपुरोहित, गीता बारोट, सुरेश सुंदेशा, ओबाराम देवासी, अम्बालाल व्यास, महेश भट्ट, दिनेश महावर, अमन मेहता, सुरेश सोलंकी, दिनेश बारोट, भूर सिंह, रमेश मेघवाल, उर्मिला दर्जी सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।

जिला कलक्ट ने सांचौर उपखण्ड कार्यालय से दिलाई शपथ

जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने सांचौर उपखण्ड कार्यालय से वीसी के माध्यम से जुड़कर अधिकारियों-कार्मिकों को सुशासन की शपथ दिलाकर सत्यनिष्ठा एवं सकारात्मक दृष्टिकोण से कर्तव्यों को निर्वहन करने की बात कहीं।

भाजपा ने भी मनाया सुशासन दिवस

भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित एवं कार्यक्रम जिला संयोजक रविन्द्र सिंह बालावत के निर्देशानुसार भाजपा नगर मंडल जालोर द्वारा भाजपा के संस्थापक एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह सिसोदिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने वाजपेयी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी, जिला प्रवक्ता दिनेश महावर धनपत मुथा मुकेश राजपुरोहित अंबालाल व्यास प्रकाश नागर भाजपा जिला मन की बात के संयोजक सुरेश सोलंकी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन

इस अवसर पर नगर महामंत्री सुरेश सुंदेशा, महेश भट्ट, संघवी अमन मेहता राजेंद्र टाक उर्मिला दर्जी गीता बारोट भूर सिंह देवकी कानाराम परमार महेंद्र राठौर रमेश मेघवाल पेमाराम, जयंतीलाल लक्ष्मी कंवर केशव व्यास जोगा राम मीणा अजय जाटव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter