राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े पहुंचे सांसद लुम्बाराम चौधरी के गांव वाडेली, ग्रामीणों एवं परिजनों से मिलकर जाने हाल-चाल 

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 7, 2025 • 6:21 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े पहुंचे सांसद लुम्बाराम चौधरी के गांव वाडेली, ग्रामीणों एवं परिजनों से मिलकर जाने हाल-चाल 
“राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े पहुंचे सांसद लुम्बाराम चौधरी के गांव वाडेली, ग्रामीणों एवं परिजनों से मिलकर जाने हाल-चाल ”
Favicon
Read more on ddthindi.com
7 Jun 2025
https://www.ddthindi.com/governor-haribhau-bagde-visits-mp-lumbaram-choudhary-village-wadeli-sirohi
Copied
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े पहुंचे सांसद लुम्बाराम चौधरी के गांव वाडेली, ग्रामीणों एवं परिजनों से मिलकर जाने हाल-चाल 

सिरोही. राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े अपने दो दिवसीय सिरोही प्रवास के दौरान शुक्रवार रात को सांसद लुंबाराम चौधरी के गांव वाडेली पहुंचे। जहां पर उनका सांसद के परिजनों एवं ग्रामीणों ने राजस्थानी अंदाज में साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। सांसद के स्वागत से राज्यपाल काफी गदगद भी हुए। राज्यपाल यहां बिल्कुल देसी अंदाज में दिखे। वे चारपाई पर बैठे और ग्रामीणों से मिलकर बातें की।

इस दौरान राज्यपाल ने सांसद लुबाराम चौधरी के बड़े भाई के नवनिर्मित मकान का फीता काटकर उद्घाटन किया। ग्रामीण परिवेश एवं राजस्थानी पहनावे को देखकर राज्यपाल काफी अभिभूत हुए और उन्होंने सांसद लुंबाराम चौधरी के जमीन से जुड़े होने एवं सामान्य किसान परिवार से जुड़े होने एवं सादगी पूर्ण रहन-सहन पर प्रशंसा की। राज्यपाल ने सांसद के परिजनों एवं ग्रामीणों से काफी देर तक ग्रामीण परिवेश एवं अन्य मुद्दों पर बातचीत की। 

उत्साहित दिखे वाडेली के ग्रामीण

राज्यपाल को अपने बीच देखकर ग्रामीण काफी उत्साहित दिखे। गांव में वे राज्यपाल को पहली बार देख रहे थे। राज्य के प्रथम नागरिक को अपने बीच में बैठे देख लोगों ने आपसी खुशी जाहिर की।

विज्ञापन

राज्यपाल के दौरे को लेकर जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल सहित पूरा प्रशासनिक अमला सांसद लुंबाराम चौधरी के आवास पर उपस्थित रहा।इस अवसर पर जिला प्रमुख अर्जुन राजपुरोहित, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष चिराग रावल,पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल चारण सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter