जालोर कांग्रेस ने सभापति चुनाव से पहले नवनिर्वाचित पार्षदों के घरों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की, पाराशर बोले- गुंडा प्रवृति के लोग मेरी भी कर रहे रैकी

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Sep 19, 2026 • 8:05 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
जालोर कांग्रेस ने सभापति चुनाव से पहले नवनिर्वाचित पार्षदों के घरों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की, पाराशर बोले- गुंडा प्रवृति के लोग मेरी भी कर रहे रैकी
“जालोर कांग्रेस ने सभापति चुनाव से पहले नवनिर्वाचित पार्षदों के घरों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की, पाराशर बोले- गुंडा प्रवृति के लोग मेरी भी कर रहे रैकी”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/8dd162
19 Sep 2026
https://www.ddthindi.com/s/8dd162
Copied
जालोर कांग्रेस ने सभापति चुनाव से पहले नवनिर्वाचित पार्षदों के घरों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की, पाराशर बोले- गुंडा प्रवृति के लोग मेरी भी कर रहे रैकी
  • कांग्रेस ने प्रेसवार्ता कर भाजपा पर लगाए आरोप

जालोर. जालोर कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर नगर निकाय चुनाव के तहत सभापति के होने वाले चुनाव से पहले भाजपा पर नवनिर्वाचित पार्षदों के परिवारों डरा धमकाने के आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन दिया गया है। साथ ही शहर में पर्याप्त जाब्ता बढ़ाने की मांग की। राज्य जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के पूर्व अध्यक्ष पुखराज पाराशर ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि वे आहोर जा रहे थे, इस दौरान उनके पीछे दो गाड़ियां पड़ गई। उन्होंने उनकी पहचान कर ली है, इस सम्बंध में मुकदमा भी करवाएंगे। पाराशर ने आशंका जताई कि शहर में गुंडा प्रवृति के लोग सम्भवतया उन्हें भी डरा धमकाकर नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। 

कांग्रेस पार्षदों के घर जाकर धमकियां देने के आरोप

कांग्रेस ने एसपी को दिए ज्ञापन में बताया कि नगर निकाय चुनाव 2026 में नगर परिषद जालोर के सभापति का चुनाव 21 सितंबर को है, इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी द्वारा सामाजिक अपराधिक प्रवृत्ति के बाहरी लोगों को भारी संख्या में बुलाया गया है। जो हिंसा व गुंडागर्दी करने पर उतारू है। शहर में भय का वातावरण फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। नगर परिषद जालौर के नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्टी के पार्षदों एवं उनके परिवारों को धमकाने हेतु भारी लोगों का जमावड़ा शहर में किया गया है, जो नवनिर्वाचित पार्षदों के घर जाकर उनके परिजनों को धमकियां दे रहे हैं और धमका रहे हैं। नवनिर्वाचित पार्षद को हमें दे दो नहीं तो बुरा अंजाम होगा तथा बेवजह परिजनों को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। धमकियां दी जा रही है। इस कारण कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षदों के घर की सुरक्षा करने हेतु पुलिस जाब्ता लगाया जाए। ताकि कोई अनहोनी घटना घटित ना हो सके।

दंगा फसाद की जताई आशंका

 साथ ही बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा बाहरी लोगों को बुलाया गया है जो लग्जरी गाड़ियां जिनके काले शीशे लगे हुए हैं जिनमें 5 - 7 लोग बैठकर बेकाबू रूप से गाड़ियों को शहर में दौड़ा रहे हैं, जिससे आमजन में भी भय पैदा हो रहा है तथा शांत शहर में दंगा फसाद करने कराने पर उतारू है तथा वे खुली धमकियां दे रहे हैं कि हम जो चाहेंगे वह करेंगे हमारा राज है तथा नव निर्वाचित पार्षदों के घर की रैकी की जा रही है। जिससे परिजन भयभीत है तथा शहर में भी भय का माहौल है ऐसी स्थिति में समय रहते नवनिर्वाचित पार्षदों के घर की व शहर की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता नहीं की गई तो हिंसा हो सकती है तथा शहर में भय पैदा हो सकता है। जिससे सभापति चुनाव निष्पक्ष शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से नहीं हो सकेंगे तथा नव निर्वाचित पार्षदों की पूरी स्वतंत्रता के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित होना पड़ेगा तथा निष्पक्ष चुनाव न होकर गुंडा तत्वों के दबाव में नवनिर्वाचित पार्षदों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना पड़ेगा।

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
जालोर कांग्रेस ने सभापति चुनाव से पहले नवनिर्वाचित पार्षदों के घरों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की, पाराशर बोले- गुंडा प्रवृति के लोग मेरी भी कर रहे रैकी
NEW
flash_on
नवगठित आहोर नगरपालिका के प्रथम अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए भाजपा के सुरेश प्रजापत
flash_on
जालोर में बहुमत से सात कदम दूर भाजपा ने सभापति पद के लिए जयसिंह को दिया मौका, कांग्रेस में आपसी कलह आई सामने, बंशीलाल बने उम्मीदवार
flash_on
जालोर में हैट्रिक बनाने से चूकी बीजेपी, बहुमत के करीब पहुंची कांग्रेस
flash_on
नगरपालिका चुनाव के तहत भीनमाल में 76.65 एवं सांचौर में 76.63 फीसदी मतदान
flash_on
जालोर में किसानों ने आक्रोश जताया, बारिश के अभाव में फसलें बर्बाद हुई, अकाल घोषित करने की मांग

ऐसी स्थिति में नवनिर्वाचित पार्षदों के घर व शहर में अतिरिक्त जाब्ता लगाया जाय। साथ ही मतदान स्थल पर भारी जमावड़ा रोका जाए मतदान स्थल पर अधिकृत व्यक्ति के अलावा कोई भी उपस्थित नहीं हो नगर परिषद की पूरी छानबीन कर कमरों में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े व्यक्ति के अलावा कोई प्रवेश नहीं हो नव निर्वाचित पार्षदों को डरा धमका कर उन्हें खरीद फरोख्त कर ऐसे तरीके अपनाए जा रहे हैं। जिससे निर्वाचन प्रक्रिया एक तरह से हाईजैक करने की आशंका है।

कर्मचारियों की मिलीभगत के आरोप

ज्ञापन में बताया कि मतदाता को जबरन तरीके से कैमरे वाले चश्मे पेन स्मार्टफोन बटन के अंदर छोटे कैमरे मोबाइल फोन सहित अनेक इलेक्ट्रिक उपकरण दिए जा रहे हैं। जिससे मतदान की पारदर्शिता भंग करने का प्रयास हो रहा है। अतः ऐसे उपकरणों पर शक्ति से रोक लगाई जाए। इन चुनाव में कुछ अधिकारी व कर्मचारी खुले रूप से सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में काम करते पाए गए हैं। जिसकी सूची में प्रूफ के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। सभापति के चुनाव में भी मतदान स्थल एवं गणनास्थल पर ये लोग ऐसा काम कर सकते हैं। ऐसे में निष्पक्ष अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए और नियुक्त होने वाले ऐसे अधिकारी कर्मचारी की सूची उपलब्ध करावे। ताकि हम उनके बारे में अपनी राय रख सके। उक्त बिंदुओं पर गौर फरमाते हुए निष्पक्ष चुनाव हेतु कानून व्यवस्था के मध्य नजर नवनिर्वाचित पार्षदों के घर की सुरक्षा व शहर में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता लगवाया जाकर हिंसा वह धन बल के दुरुपयोग पर रोक लगाई जावे ताकि कोई अनहोनी घटना नहीं हो सके तथा सभापति का निष्पक्ष चुनाव हो सके। इस दौरान पुखराज पाराशर, पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, जुल्फिकार अली भुट्टो, प्रवक्ता योगेंद्रसिंह कुम्पावत, भोमाराम मेघवाल, रमेश सोलंकी, गीता श्री, कामिनी शर्मा, सुरेंद्र दवे, लक्ष्मणसिंह सांखला, देवाराम सांखला, पवन दवे, जोगाराम सरगरा समेत लोग उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter