दो दिवसीय नागरिकता कैंप में 11 पाक नागरिकों को मिली भारतीय नागरिकता

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 7, 2025 • 6:10 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
दो दिवसीय नागरिकता कैंप में 11 पाक नागरिकों को मिली भारतीय नागरिकता
“दो दिवसीय नागरिकता कैंप में 11 पाक नागरिकों को मिली भारतीय नागरिकता”
Favicon
Read more on ddthindi.com
7 Jun 2025
https://www.ddthindi.com/indian-citizenship-granted-to-11-pakistani-nationals-jalore-camp-2025
Copied
दो दिवसीय नागरिकता कैंप में 11 पाक नागरिकों को मिली भारतीय नागरिकता
  • जिला कलक्टर, एसपी व एडीएम ने पाकिस्तानी नागरिकों को प्रदान किए नागरिक प्रमाण पत्र

जालोर. राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में निवासरत पाक नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रदान किए जाने के लिए 5 व 6 जून को जिला कलक्टर कार्यालय जालोर में दो दिवसीय नागरिकता कैंप का आयोजन हुआ। जिसमें 11 पाकिस्तान नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई। 

 जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव व अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा ने शुक्रवार को सायंकाल कलेक्टर कक्ष में पाकिस्तानी नागरिक लीलावंती, मक्खन रेबारी, भागी, गिरधारी सिंह, रानी, सीताराम, गंगाराम, बछी रेबारी, ज्ञानसिंह, सबलसिंह व सवाई ने भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र प्रदान किए।

विज्ञापन

 कैम्प के आयोजन के दौरान उप विधि परामर्शी ओमप्रकाश विश्नोई, गृह विभाग के अनुभागाधिकारी मानसिंह मीणा, संतोष नेनावत, बनवारीलाल व कलेक्ट्रेट के सहाक प्रशासनिक अधिकारी मनीष पारिक, परवेज दहिया व वरिष्ठ सहायक चेलाराम का सहयोग रहा।

विज्ञापन

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter