30वें जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में 56 भामाशाह एवं 17 प्रेरक सम्मानित

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 29, 2026 • 6:35 PM  0
शिक्षा
NEWS CARD
Logo
30वें जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में 56 भामाशाह एवं 17 प्रेरक सम्मानित
“30वें जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में 56 भामाशाह एवं 17 प्रेरक सम्मानित”
Favicon
Read more on ddthindi.com
29 Jun 2026
https://www.ddthindi.com/jalore-30th-district-level-bhamashah-honour-ceremony-held-at-diet-education-contributors-honoured
Copied
30वें जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में 56 भामाशाह एवं 17 प्रेरक सम्मानित

जालोर. शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले भामाशाहों एवं प्रेरकों के सम्मान में सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), जालोर के सभागार में 30वें जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे के मुख्य आतिथय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मुनेश कुमार मीणा ने की।

समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रवि सोलंकी, दिनेश महावर, सुरेश सोलंकी, अचल सिंह एवं हीराराम देवासी उपस्थित रहे।

जिला शिक्षा अधिकारी भंवरलाल परमार ने बताया कि शिक्षा विभाग को समय-समय पर भामाशाहों का महत्वपूर्ण सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य स्तर पर जालोर जिले के 6 भामाशाहों एवं 5 प्रेरकों को सम्मानित किया जा रहा है, जबकि जिला स्तरीय समारोह में 56 भामाशाहों एवं 17 प्रेरकों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने कहा कि जिले में शिक्षा के भौतिक संसाधनों के विकास एवं शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने में भामाशाहों का अमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने सभी भामाशाहों से भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में इसी प्रकार सहयोग जारी रखने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथियों ने भी शिक्षा के विकास में समाज की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए भामाशाहों के योगदान की प्रशंसा की।

विज्ञापन

समारोह में सम्मानित भामाशाहों को साफा पहनाकर, प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिन्ह एवं बैग भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं भोजन-जलपान के सहयोगी भामाशाह बलवंतराम बेनीवाल का भी अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेन्द्र नगर की छात्राओं ने अध्यापिका भाग्यवंती परमार एवं प्रियंका के निर्देशन में आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन ललित ठाकुर एवं विमला पुरी ने किया तथा अंत में जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक शिक्षा) ने सभी अतिथियों, भामाशाहों, प्रेरकों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर एडीपीसी मनोहर लाल गोदारा, एडीईओ नरेन्द्र परमार, एपीसी ईश्वर सिंह , एसीबीईओ जब्बरसिंह देवड़ा, एसीबीईओ रमेश, खोरवाल, प्रधानाचार्य शांतिलाल दवे, बाबूसिंह, खुशाल सोलंकी, दिलीप विश्नोई, अविनाश भारती, मनोज कुमार, हेमराज वर्मा, दिलीप कुमार, हिंगलाज दान चारण, लादूराम, करणसिंह, कल्पेश बोहरा, मुकेश कुमार सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कार्मिक एवं भामाशाह उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter