जालोर कलक्टर ने शान्ति एवं कानून व्यवस्था को लेकर की वीसी, सोशल मीडिया पर प्रसारित अफवाहों को रोकने व भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कार्यवाही करने के दिए निर्देश

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 27, 2025 • 12:37 PM  0
अ
अपराध
NEWS CARD
Logo
जालोर कलक्टर ने शान्ति एवं कानून व्यवस्था को लेकर की वीसी, सोशल मीडिया पर प्रसारित अफवाहों को रोकने व भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कार्यवाही करने के दिए निर्देश
“जालोर कलक्टर ने शान्ति एवं कानून व्यवस्था को लेकर की वीसी, सोशल मीडिया पर प्रसारित अफवाहों को रोकने व भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कार्यवाही करने के दिए निर्देश”
Favicon
Read more on ddthindi.com
27 Apr 2025
https://www.ddthindi.com/jalore-collector-vc-on-law-order-social-media-monitoring
Copied
जालोर कलक्टर ने शान्ति एवं कानून व्यवस्था को लेकर की वीसी, सोशल मीडिया पर प्रसारित अफवाहों को रोकने व भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कार्यवाही करने के दिए निर्देश

जालोर . जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में जिले में शान्ति एवं कानून व्यवस्था को लेकर रविवार को डीओआईटी सभागार में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई।

 बैठक में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने उपखण्ड अधिकारियों को जिले में कानून एवं शान्ति व्यवस्था के संबंध में अलर्ट रहते हुए प्रभावी निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित अफवाहों पर रोक लगाने एवं भड़काऊ पोस्ट के माध्यम से सौहार्द बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया।

विज्ञापन

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा ने सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक करने तथा थाना प्रभारियों, बीट कांस्टेबलों व आसूचना अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

वीसी में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा, जालोर उपखण्ड अधिकारी मनोज चौधरी, पुलिस उप अधीक्षक गौतम जैन, जालोर तहसीलदार बाबूसिंह राजपुरोहित मौजूद रहे तथा वीसी के माध्यम समस्त उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार व पुलिस अधिकारी जुड़े रहे। 

जिला कलक्टर ने पुलिस कंट्रोम रूम व अभय कमाण्ड सेन्टर पहुँच निगरानी व्यवस्था का किया अवलोकन

जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने पुलिस कंट्रोल रूम व अभय कमाण्ड सेन्टर पहुँचकर सीसीटीवी कैमरों द्वारा की जा रही निगरानी व्यवस्था का आवलोकन किया। उन्होंने कंट्रोल रूम में राउण्ड दी क्लॉक की जा रही निगरानी का जायजा लेते हुए दर्ज सूचनाओं का अवलोकन किया तथा रिकॉर्ड संधारण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्मिकों को अलर्ट रहते हुए राउण्ड दी क्लॉक कार्य करने की बात कही।  इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter