दिल्ली रैली में भाग लेने जाएंगे जालोर से 500 कांग्रेसी 

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Dec 11, 2025 • 6:36 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
दिल्ली रैली में भाग लेने जाएंगे जालोर से 500 कांग्रेसी 
“दिल्ली रैली में भाग लेने जाएंगे जालोर से 500 कांग्रेसी ”
Favicon
Read more on ddthindi.com
11 Dec 2025
https://www.ddthindi.com/jalore-congress-500-workers-to-join-delhi-maharally-vote-chor-gaddi-chhod
Copied
दिल्ली रैली में भाग लेने जाएंगे जालोर से 500 कांग्रेसी 

जालोर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा दिल्ली में आगामी 14 दिसम्बर,2025 को आयोजित होने वाली "वोट चोर गद्दी छोड़" महारैली की तैयारियों हेतु गुरुवार सुबह 11.30 बजे कांग्रेसजनों की बैठक जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल की अध्यक्षता में राजीव गांधी भवन जालोर में रखी गई।

कांग्रेस प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि जालोर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों एवम कांग्रेसजन की बैठक रखकर दिल्ली में आयोजित होने वाली महारैली में जालोर विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं के भाग लेने पर विचार विमर्श किया गया। जिले भर से महारैली में लगभग 500 कांग्रेसजन दिल्ली जाएंगे। साथ ही जालोर विधानसभा क्षेत्र सायला एवम जालोर ब्लॉक से 150 कांग्रेस जन बस,रेल एवम अपने निजी वाहनों द्वारा दिल्ली पहुचेंगे।

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
जालोर : जिला परिषद के 43 वार्डों और 14 पंचायत समितियों की हुई लॉटरी, जानिए, कौनसी सीट हुई आरक्षित
NEW
flash_on
मोदी लहर में पिटी कांग्रेस को बारह साल बाद जालोर जिला मुख्यालय पर किसी इकाई में मिला पद, यही एकता आगामी चुनाव में बन सकती है जड़ी बूटी
flash_on
जालोर के जनमत को मिला बहुमत, चार निर्दलीयों के सहयोग से कांग्रेस के बंशीलाल माली बने सभापति
flash_on
जालोर कांग्रेस ने सभापति चुनाव से पहले नवनिर्वाचित पार्षदों के घरों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की, पाराशर बोले- गुंडा प्रवृति के लोग मेरी भी कर रहे रैकी
flash_on
नवगठित आहोर नगरपालिका के प्रथम अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए भाजपा के सुरेश प्रजापत
flash_on
जालोर में बहुमत से सात कदम दूर भाजपा ने सभापति पद के लिए जयसिंह को दिया मौका, कांग्रेस में आपसी कलह आई सामने, बंशीलाल बने उम्मीदवार

बैठक समाप्ति के पश्चात वरिष्ठ कांग्रेसी भवरलाल चोपड़ा के आकस्मिक निधन पर समस्त कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बेठक में पूर्व अध्यक्ष जन अभियोग निराकरण समिति पुखराज पाराशर, जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल, जालोर ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, सायला ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह चंपावत, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, जुल्फिकार अली भुट्टो, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कंवर, बसंत सुथार, मोडाराम भील, नरपत सिंह देवड़ा, देवाराम सांखला, लाल सिंह भुण्डवा, सुरेश मेघवाल,आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश राणा,गीता श्री,लक्ष्मीकांत दवे,जोगाराम सरगरा, अयूब खान, आलम खान,कमल सिंह निम्बलना,छगन आर्य,सुरेश थांवला,ओम प्रकाश चौधरी, पूनमाराम सांखला सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित थे।

विज्ञापन

इसी प्रकार आहोर मुख्यालय पर दिल्ली में 14 दिसम्बर को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली की तैयारी को लेकर बैठक सरोज चौधरी के नेतृत्व में तथा जिलाध्यक्ष रमीला मेघवाल की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मेघवाल ने कहा कि सभी मिलजुल एकता का परिचय देना है।

विज्ञापन

इस अवसर पर सवाराम पटेल, जिला उपाध्यक्ष आमसिंह परिहार, संगठन महासचिव विरेन्द्र जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष आहोर गजेन्द्र सिंह डोडीयाली, ब्लॉक अध्यक्ष भाद्राजून गलबाराम मीणा, वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बस्तीमल, नगर अध्यक्ष भंवरलाल छीपा, मंडल अध्यक्ष जोगेंद्रसिंह, हस्तीमल सुथार, पंचायत समिति सदस्य मांगीलाल चौधरी, सेवादल से पोलाराम मेघवाल, मिलापचंद जैन, युवा कांग्रेस ईश्वर सोलंकी, इंन्द्र कुमार, कृष्ण कुमार सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter