जालोर कांग्रेस सेवादल की बैठक में संगठन मजबूती पर की चर्चा

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 15, 2026 • 6:27 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
जालोर कांग्रेस सेवादल की बैठक में संगठन मजबूती पर की चर्चा
“जालोर कांग्रेस सेवादल की बैठक में संगठन मजबूती पर की चर्चा”
Favicon
Read more on ddthindi.com
15 May 2026
https://www.ddthindi.com/jalore-congress-sevadal-meeting-organization-strength-discussion
Copied
जालोर कांग्रेस सेवादल की बैठक में संगठन मजबूती पर की चर्चा
  • जालोर जिला कांग्रेस सेवादल की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

जालोर. जिला मुख्यालय स्थित राजीव गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष एवं जोन प्रभारी जोधपुर, उदयपुर संभाग मोहन हटेला के मुख्य आतिथ्य एवं जालोर जिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष भेरूपाल सिंह दासपां की अध्यक्षता एवं सेवादल जिला प्रभारी भरत ललवानी के विशिष्ठ आतिथ्य में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जॉन प्रभारी मोहन हटेला ने कहा कि सेवादल का 3 दिवसीय आवासीय कैंप सगठन के ऑनलाइन सदस्यता अभियान को गति से चलाने पर विशेष जोर देते हुए संगठन को अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने हेतु प्रत्येक माह में जिला कार्यकारिणी की नियमित रूप से बैठकें आयोजित करने तथा महीने के अंतिम रविवार को ध्वज वंदन कार्यक्रम अनिवार्य रूप से करने की बात कही।

विज्ञापन

सेवादल प्रभारी भरत ललवानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सेवादल सगठन को रीढ़ की हड्डी माना जाता है। इस सगठन के कार्यकर्त्ता निष्ठावान और पार्टी के प्रति समर्पित होकर कार्य करते हैं। हमें मजबूती के साथ सेवादल को और अधिक मजबूत बनाना हैं। सेवादल जिलाध्यक्ष भेरूपाल सिंह दासपाँ ने बताया कि संगठन की विभिन्न गतिविधियों को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लेते हुए कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष भोमा राम, पूर्व जिलाध्यक्ष सेवादल पुखराज, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष आहोर पोला राम लुकड़, जालौर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश गर्ग, सायला ब्लॉक अध्यक्ष आसु खा, जिला उपा अध्यक्ष राजेश बालोटिया, मांगी लाल गर्ग, रणछोड़ राम देवासी, जीवन सिंह रावणा, पुखराज पोषाणा, लक्ष्मण सांखला, नरेंद्र मेगवाल इरफ़ान खान सहित सेवादल पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter