लग्जरी बस में जालोर से दिल्ली रवाना हुए कांग्रेसी

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Dec 13, 2025 • 6:48 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
लग्जरी बस में जालोर से दिल्ली रवाना हुए कांग्रेसी
“लग्जरी बस में जालोर से दिल्ली रवाना हुए कांग्रेसी”
Favicon
Read more on ddthindi.com
13 Dec 2025
https://www.ddthindi.com/jalore-congress-workers-depart-delhi-vote-chor-gaddi-chhodo-rally
Copied
लग्जरी बस में जालोर से दिल्ली रवाना हुए कांग्रेसी

जालोर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कल 14 दिसम्बर,2025 को दिल्ली में आयोजित होने वाली "वोट चोर गद्दी छोड़" महारैली में भाग लेने हेतु जालोर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजन की बस को शनिवार दोपहर 4.00 बजे जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कांग्रेस प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि जालोर विधानसभा क्षेत्र के जालोर एवम सायला ब्लॉक के प्रमुख कांग्रेसजन दिल्ली में आयोजित होने वाली महारेली में भाग लेने हेतु बस ,रेल एवम निजी वाहनों द्वारा रवाना हुए। जिले भर से महारेली में लगभग 500 कांग्रेसजन दिल्ली हेतु रवाना हुए हैं। साथ ही जालोर विधानसभा क्षेत्र से 150 कांग्रेस जन बस,रेल एवम अपने निजी वाहनो द्वारा दिल्ली पहुचेंगे।

विज्ञापन

महारैली में भाग लेने हेतु जालोर ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, सायला ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह चंपावत, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, एस सी विभाग जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल,मांगीलाल भील,देवाराम सांखला,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष किशनाराम चौधरी, यूका पूर्व विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत दवे,जेताराम मेघवाल,पूर्व पार्षद जोगाराम सरगरा,रतनलाल चुरा,जेताराम मेघवाल,कृष्णाराम चौधरी,रविन्द्र संत मांडवला,पारसाराम मेघवाल मडगांव,श्रवण मडगांव. नारायण सरगरा मडगांव छगन आर्य,लच्छीराम मीणा,अचलाराम,अनाराम डाबी,भोलाराम मेघवाल सायला ,टिलाराम पोषाणा,मांगीलाल मेंगलवा,लंकेश दहिया,मनीष, अस्कर खा मांडवला, इम्तियाज खा मांडवला, जयंती लाल मांडवला. हरिराम मकवाना,मीठा राम खरल, ओटाराम खरल,अदरा राम खरल,मागे खा पुनावास,ओखाराम डाबी, कृष्ण कुमार ,सागर राणा घेवाराम,कुयराम,ईश्वरलाल,इरफान खान सहित सेकड़ो कांग्रेसजन दिल्ली रवाना हुए। इसी प्रकार आहोर विधानसभा से सरोज चौधरी के नेतृत्व में कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता निजी वाहन,बस व ट्रेन द्वारा भाग लेंगे।

जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, पूर्व प्रत्याशी सवाराम पटेल, पीसीसी महासचिव उमसिंह चांदराई,जिला उपाध्यक्ष आमसिंह परिहार, संगठन महासचिव विरेन्द्र जोशी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बस्तीमल चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष गजेन्द्रसिंह डोडीयाली,नगर अध्यक्ष भंवरलाल छीपा, मंडल अध्यक्ष कुशाल सिंह राजपुरोहित, नारायण सिंह राठौड़,सेवादल से पोलाराम मेघवाल, मिलाप चंद जैन, रूपाराम मेघवाल, सरपंच वागाराम परमार, विनोद चौधरी, ओमप्रकाश, तेज प्रकाश, लक्ष्मण सिंह, जनक सिंह, जितेंद्र मेघवाल,बबलू ,मिश्राराम सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता भाग लेंगे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter