जालोर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 82 लखपति दीदी को डिजिटल टेबलेट देकर सम्मानित किया 

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 7, 2026 • 7:24 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
जालोर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 82 लखपति दीदी को डिजिटल टेबलेट देकर सम्मानित किया 
“जालोर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 82 लखपति दीदी को डिजिटल टेबलेट देकर सम्मानित किया ”
Favicon
Read more on ddthindi.com
7 Apr 2026
https://www.ddthindi.com/jalore-lakhpati-didi-digital-tablet-distribution-women-empowerment
Copied
जालोर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 82 लखपति दीदी को डिजिटल टेबलेट देकर सम्मानित किया 

जालोर. ज़िला प्रशासन एवं राजीविका के तत्वावधान में महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने एवं उनकी आजीविका गतिविधियों को तकनीकी रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को ज़िला परिषद सभागार में लखपति दीदी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जालोर जिले में राजीविका के अंतर्गत “लखपति दीदी” योजना से जुड़ी महिलाओं को टैबलेट का वितरण किया गया। 

विज्ञापन

कार्यक्रम को सांसद लुम्बाराम चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार महिला सशक्तीकरण हेतु निरंतर कार्य कर रही हैं, इसी क्रम में केंद्र सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, राजीविका जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को शैक्षणिक एवं आर्थिक रूप से संबल प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य हैं कि वे बेटियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाएँ जिसके फलस्वरुप वे इंजीनियरिंग, मेडिकल, रिसर्च एजुकेशन आदि क्षेत्रों में देश का नाम रोशन कर पाएं।

राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने इस अवसर पर कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत एवं विकसित राजस्थान के निर्माण में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण हैं अतः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति ऋण एवं कौशल संवर्धन योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, माँ वाउचर योजना, बैंक सखी, ड्रोन दीदी, सखी वन स्टॉप सेंटर सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के सशक्तीकरण हेतु निरंतर कार्य कर रही हैं। 

समारोह में राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक अशोक बिश्नोई ने बताया कि समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली 82 लखपति दीदी को डिजिटल टैबलेट देकर सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी दीदियों को टैबलेट के उपयोग, ऑनलाइन कार्यप्रणाली एवं डिजिटल माध्यमों से आय बढ़ाने के बारे में जानकारी दी गई। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी तथा वे अपने व्यवसाय को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित कर सकेंगी। लाभार्थी महिलाओं ने इस पहल के लिए सरकार एवं राजीविका का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टैबलेट के माध्यम से उन्हें नई तकनीक सीखने और अपनी आय बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के गावंडे, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, राजीविका के राकेश मीना सहित महिलाएँ एवं बालिकाएँ उपस्थित रही।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter