एक दिवसीय रोजगार सहायता एवं करियर काउन्सलिंग शिविर में 72 आशार्थियों का प्राथमिक चयन कर किया गया लाभांवित

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Dec 23, 2025 • 7:05 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
एक दिवसीय रोजगार सहायता एवं करियर काउन्सलिंग शिविर में 72 आशार्थियों का प्राथमिक चयन कर किया गया लाभांवित
“एक दिवसीय रोजगार सहायता एवं करियर काउन्सलिंग शिविर में 72 आशार्थियों का प्राथमिक चयन कर किया गया लाभांवित”
Favicon
Read more on ddthindi.com
23 Dec 2025
https://www.ddthindi.com/jalore-one-day-employment-assistance-and-career-counselling-camp-72-candidates-selected
Copied
एक दिवसीय रोजगार सहायता एवं करियर काउन्सलिंग शिविर में 72 आशार्थियों का प्राथमिक चयन कर किया गया लाभांवित

जालोर. राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं रोजगार विभाग जालोर के संयुक्त तत्वावधान में बेरोजगार युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं कैरियर काउन्सलिंग के बेहतर अवसरों को लाभ प्रदान करने के लिए मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सामतीपुरा रोड जालोर में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर एवं करियर काउन्सलिंग का आयोजन किया गया जिसका रवि सोलंकी, दिनेश महावर, सुरेश सोलंकी, सुरेश सुन्देशा व महेन्द्र प्रजापत ने फीता काटकर शुभारंभ किया।  

विज्ञापन

शिविर में रवि सोलंकी ने उपस्थित बेरोजगार युवाओं को शिविर में उपलब्ध अवसरों का लाभ लेने के लिए संबोधित किया। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबन्धक संग्रामराम देवसी ने विभाग में संचालित मुख्य योजनाओं एवं डॉ. पवन ओझा ने चिकित्सा के क्षेत्र में करयर व कृषि अधिकारी जगदीश प्रसाद ने कृषि के क्षेत्र में करियर के संबंध में काउन्सलिंग कर विस्तृत जानकारी प्रदान की। शिविर में, जिला रोजगार अधिकारी राजीव कुमार सुथार ने उपस्थित अतिथियों, जिला स्तरीय अधिकारियों, नियोजकों एवं बेरोजगार आशार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियों जैसे चेकमेट सर्विस प्रा.लि. गुजरात, एनएसएसएस सिक्योरिटी जयपुर, प्रथम एज्युकेशन जोधपुर, टिबड़ा हॉस्पीटल, एसबीआई लाइफ इन्सुरेंस जालोर, एलआईसी जालोर, श्री कृष्णा ऑटो सेल्स (नेक्क्षा) मारूती सुजुकी जालोर, विभिन्न नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों पर बेरोजगार युवाओं का साक्षात्कार किया गया जिसमें से शिविर में कुल 72 बेरोजगार आशार्थियों को प्राथमिक चयन कर लाभान्वित किया। कार्यक्रम में मंच संचालन सचिन राजपुरोहित ने किया।  शिविर में रोजगार कार्यालय के कार्मिक भजनलाल, किरण सिंह व मनोज कुमार सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में बेरोजगार आशार्थी उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter