पीएनजी की पाइपलाइन फिटिंग पूर्ण वाले क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन लेना अनिवार्य

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 10, 2026 • 6:41 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
पीएनजी की पाइपलाइन फिटिंग पूर्ण वाले क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन लेना अनिवार्य
“पीएनजी की पाइपलाइन फिटिंग पूर्ण वाले क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन लेना अनिवार्य”
Favicon
Read more on ddthindi.com
10 Apr 2026
https://www.ddthindi.com/jalore-png-connection-mandatory-lpg-surrender-gujarat-gas-offer
Copied
पीएनजी की पाइपलाइन फिटिंग पूर्ण वाले क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन लेना अनिवार्य
  • पीएनजी कनेक्शनधारियों को अपना घरेलू एलपीजी कनेक्शन समर्पित करना होगा

जालोर. जिले में जहाँ पीएनजी की पाईपलाईन फिटिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है वहाँ उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेण्डर की आपूर्ति कर दी जाएगी और उन्हें पीएनजी कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा।  जिला रसद अधिकारी नमिता नारवाल ने बताया कि मध्यपूर्व में जारी युद्ध के कारण देश में एलपीजी आपूर्ति प्रभावित होने के बीच उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरकार द्वारा जिले में कई जगह पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। जालोर शहर में गुजरात गैस के माध्यम से पंजीकृत पीएनजी कनेक्शनधारियों को शत-प्रतिशत गैस की आपूर्ति की जा रही है तथा इसमें किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी। होटल रेस्टोरेन्ट, ढाबा एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान तथा उपभोक्ता गुजरात गैस से आवेदन कर पीएनजी कनेक्शन प्राप्त कर सकते है।

विज्ञापन

उन्होंने पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) के लाभ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पीएनजी कनेक्शन लेने से 24 घण्टे निरंतर गैस की आपूर्ति रहेगी जिससे सिलेण्डर की डिलीवरी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्राकृतिक गैस हवा से हल्की होती है, रिसाव होने पर जल्दी फैल जाती है, जिससे दुर्घटना की संभावना भी कम होती है। पीएनजी कनेक्शन के तहत मीटर आधारित बिलिंग होती है, जिससे केवल उपयोग की गई गैस का ही भुगतान करना होता है। उपभोक्ताओं को अब भारी सिलेंडर लेकर जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। पर्यावरण के अनुकूल स्वच्छ जलन और वायु गुणवत्ता में सुधार होगा।

विज्ञापन

जिला रसद अधिकारी ने पीएनजी कनेक्शनधारियों को निर्देशित किया है कि वेे अपना घरेलू एलपीजी कनेक्शन संबंधित एजेंसी में समर्पित करें तथा आगे किसी प्रकार की बुकिंग या रिफिल प्राप्त नहीं करें।

गुजरात गैस की ओर से 30 जून तक घरेलू पीएनजी कनेक्शन लेने पर दिया जा रहा ऑफर

गुजरात गैस की ओर से 30 जून, 2026 तक नए घरेलू पीएनजी कनेक्शन पर ऑफर दिया गया है जिसके तहत घरेलू पीएनजी कनेक्शन लेने पर गैस बिल में सीधे 500 रूपए जमा किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए 1800-123-6000 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter