जालोर में 3 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 27, 2026 • 4:33 PM  0
स
स्वास्थ्य
NEWS CARD
Logo
जालोर में 3 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य
“जालोर में 3 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य”
Favicon
Read more on ddthindi.com
27 Jun 2026
https://www.ddthindi.com/jalore-targets-over-3-lakh-children-under-national-pulse-polio-campaign-2026
Copied
जालोर में 3 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य

जालोर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में रविवार 28 जून को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को जिला मुख्यालय पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन

सीएमएचओ डॉ. भैराराम जाणी ने कहा कि भारत पोलियो मुक्त है, लेकिन दुनिया के कुछ देशों में अभी भी पोलियो वायरस मौजूद है। ऐसे में प्रत्येक अभिभावक का दायित्व है कि वे 28 जून, रविवार को आयोजित पल्स पोलियो अभियान के दौरान अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक दवा अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाकर ही पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि को बरकरार रखा जा सकता है।

जिले में 3 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजकुमार बाजिया ने बताया कि जालौर जिले में इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 3,65,846 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिलेभर में कुल 1 हजार 154 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं जिसमें 1053 स्थाई बूथ तथा 44 मोबाइल एवं 57 ट्रांजिट टीमों का गठन किया गया है, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

bolt Latest News

flash_on
गंभीर जटिलताओं और पूर्व में ऑपरेशन के बावजूद एमसीएच जालोर में सफल सामान्य प्रसव, चिकित्सकीय टीम ने दिखाई कुशलता
NEW
flash_on
जालोर एमसीएच में कुशल चिकित्सकीय प्रबंधन से जटिल प्रसव हुआ सामान्य, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
flash_on
टोबेको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 के पोस्टर का विमोचन, 60 दिवसीय अभियान के माध्यम से युवाओं को तम्बाकू मुक्त जीवन के लिए किया जाएगा जागरूक
flash_on
केएनएसटीडीसी निदेशक डॉ. इन्दरजीत सिंह ने किया जालौर दौरा, टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
flash_on
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़ेंगे जालौर के निजी अस्पताल और स्वास्थ्य पेशेवर
flash_on
नकली डिग्री, असली जान का खतरा

उन्होंने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे 28 जून, रविवार को अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं तथा पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएं।

इस अवसर पर डॉ मुकेश चौधरी, यूनिसेफ से सुनील सोलंकी, डॉ. पवन ओझा, शिवकुमार दवे, मोहनलाल, नरेंद्र कुमार, विजेंद्र परमार, इमरान बैग, यशवंत पुंसल, सुरेशचंद्र, गुलाम खान समेत नर्सिंग प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter