न्यायिक अधिकारी पहुंचे स्कूलों में, बच्चों को पढ़ाया साइबर अपराध से बचने का पाठ

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 7, 2026 • 5:46 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
न्यायिक अधिकारी पहुंचे स्कूलों में, बच्चों को पढ़ाया साइबर अपराध से बचने का पाठ
“न्यायिक अधिकारी पहुंचे स्कूलों में, बच्चों को पढ़ाया साइबर अपराध से बचने का पाठ”
Favicon
Read more on ddthindi.com
7 Apr 2026
https://www.ddthindi.com/judicial-officers-cyber-crime-awareness-program-schools-jalore
Copied
न्यायिक अधिकारी पहुंचे स्कूलों में, बच्चों को पढ़ाया साइबर अपराध से बचने का पाठ
  • जिले के न्यायिक अधिकारियों ने आयोजित किए जागरूकता कार्यक्रम

जालोर. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को जागरूक करने को लेकर न्यायिक अधिकारी मंगलवार को स्कूलों में पहुंचे और बच्चों को साइबर दुर्व्यवहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिले की सभी स्कूलों में बच्चों को विभिन्न अधिकारों की जानकारी देने, सुरक्षा के प्रति जानकारी देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे कार्यक्रम शुरू किया गया है। अभियान के तहत मंगलवार को जिले के न्यायाधीशों ने स्कूलों में पहुंचकर क्लिक करने से पहले सोचो, ऑनलाइन सुरक्षित रहो इंटरनेट सब कुछ याद रखता है विषय पर संपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने साइबर दुर्व्यवहार क्या है, फर्जी अकाउंट बनाना और पहचान की नकल करना, क्लास गु्रप में साइबर बुलिंग, बिना अनुमति के निजी फोटो शेयर करना, अपमानजनक मीम और एडिटेड फोटो सहित साइबर अपराध से होने वाले दुष्पपरिणामों और उनसे बचने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। जिला मुख्यालय पर पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश अमर वर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शांतिनगर जालोर स्कूल में पहुंचकर विद्यार्थियों को जानकारी दी।

विज्ञापन

इसी प्रकार पोक्सो कोर्ट की न्यायाधीश सीमा जुनेजा राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रताप चौक जालोर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अहसान अहमद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर जालोर में पहुंचे और विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से किए जाने वाले कार्यों, चलाए जा रहे अभियानों व कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसी प्रकार सीजेएम प्रिया टावरी इमानुअल स्कूल, एसीजेएम संख्या 1 राजेंद्रसिंह चारण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोडिजी जालोर, जेजेबी के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार ने विद्या भारती स्कूल में जाकर विद्यार्थियों को जागरूक किया। इसी प्रकार एलएडीसी चीफ अजहरूदीन व एलएडीसी असिस्टेंट खुशवंतसिंह ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लेटा, एलएडीसी असिस्टेंट आमना तब्बुसम व भीमसिंह भीमावत ने मयुर पब्लिक स्कूल में शिविर आयोजित किया।

वितरित की सामग्री, वाट्सअप ग्रुप में भी किया प्रचार

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से स्कूलों में साइबर क्राइम से बचाव को लेकर रालसा द्वारा मुद्रित की गई पुस्तक भी वितरित की। इसके अलावा विद्यालयों में संचालित विभिन्न वाट्सएप ग्रुपों में भी प्रचार प्रसार सामग्री भेजकर प्रचार प्रसार किया गया।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter