कांग्रेस ने खेती को पहले स्थान से तीसरे स्थान पर लाने का काम कर कमजोर किया - कैलाश चौधरी

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 28, 2026 • 7:42 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
कांग्रेस ने खेती को पहले स्थान से तीसरे स्थान पर लाने का काम कर कमजोर किया - कैलाश चौधरी
“कांग्रेस ने खेती को पहले स्थान से तीसरे स्थान पर लाने का काम कर कमजोर किया - कैलाश चौधरी”
Favicon
Read more on ddthindi.com
28 May 2026
https://www.ddthindi.com/kailash-choudhary-addresses-bjp-kisan-morcha-meeting-in-jalore
Copied
कांग्रेस ने खेती को पहले स्थान से तीसरे स्थान पर लाने का काम कर कमजोर किया - कैलाश चौधरी
  • भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने बैठक ली

जालोर. भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी गुरुवार को जालोर पहुँचे, जहाँ उन्होंने मलकेश्वर मठ में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली भाजपा सरकार में जब मैं कृषि राज्य मंत्री था, तब किसानों के लिए जो योजनाएं मैने बनाई थी मैं चाहता था कि वो नीचे तक जाए, लेकिन उस समय राजस्थान में कांग्रेस की सरकार की थी और अशोक गहलोत ने साथ नहीं दिया और मैने उनसे बात की, लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी, लेकिन आज प्रदेश में भाजपा की सरकार की है और मुझे किसान मोर्चा की जिम्मेदारी मिली है मैं चाहता हूँ कि अब किसानों के हित के काम करूं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि एक बार फिर से उत्तम खेती हो और तीसरे स्थान से पहले नम्बर पर आए, उस उद्देश्य से ही योजनाएं बनाई जा रही है ताकि किसान आत्मनिर्भर बन सके। कैलाश चौधरी ने कहा कि 60 साल में कांग्रेस ने खेती को तीसरे नम्बर पर ला दिया, कांग्रेस ने ऐसी स्थिति कर दी है कि किसान का बेटा खेती नहीं करना चाहता है। उन्होंने कहा कि मोदीजी ने जिस प्रकार से काम किया वैसा पूर्व की सरकारें करती तो किसान आत्मनिर्भर बन जाता, किसान गरीब नहीं रहता, कांग्रेस ने किसान के नाम को गरीब का तमगा दे दिया। उन्होंने कहा कि जबसे मुझे किसान मोर्चे की जिम्मेदारी मिली है मै चाहता हूं कि किसानों के लिए काम करूं, और बंगाल चुनाव से आने के बाद मैने अब तक 24 जिलों की यात्रा कर चुका हूं कुछ दिनों में अन्य जिलों में जाकर आगामी दिनों में राजस्थान के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर किसानों से संवाद करूँगा। 

किसान ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दे

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि किसान प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे ताकि शुद्ध आहार मील सके।इसको लेकर किसान मोर्चा हर जगह जाकर आयोजित कार्यशाला करेगा। उन्होंने कहा कि किसान ऑर्गेनिक खेती करता है तो उन्हें इसका सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। अगर किसान के पास ऑर्गेनिक का सर्टिफिकेट नहीं है तो उसकी फसल बिकने में असुविधा रहेगी। इसके लिए हम एक अभियान चलाएंगे। 

पूर्व सांसद देवजी पटेल ने कहा कि वीबी जी रामजी को कृषि से जोड़ा जाए तो किसान की आय दोगुनी होगी, परिवार समृद्ध होंगे और किसान की फसल भी नष्ट नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसान को बर्बाद करने का काम किया है। 

राजस्थान के किसान मोर्चे का प्रदेश अध्यक्ष बनता है उसके लिए आगे के दरवाजे खुल जाते हैं

पूर्व नारायण सिंह देवल ने कहा कि जो राजस्थान के किसान मोर्चे का प्रदेश अध्यक्ष बनता है उसके लिए आगे के दरवाजे खुल जाते हैं, कैलाश चौधरी विधायक के बाद सांसद बने, फिर केंद्रीय मंत्री, लेकिन मै किसान मोर्चे का राजस्थान का प्रभारी रहा लेकिन मुझे कुछ नहीं मिला, इस पर सभा में सभी लोग हंस पड़े।

विज्ञापन

उन्होंने किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को गिनाया। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज पुरोहित, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, किसान मोर्चा के महामंत्री रेवतसिंह राजपुरोहित, किसान मोर्चा के गणपतसिंह सिरोही, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धुखाराम पुरोहित ने भी संबोधित किया। इस दौरान ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ओबाराम देवासी, प्रदेश मंत्री मंजू मेघवाल, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बाबूलाल मेघवाल, प्रकाश छाजेड़, पहाड़सिंह राव, दीपसिंह धनानी, नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी, रामसिंह चारनीम, पुखराज वीराना समेत कई मौजूद रहे। मंच संचालन गजेंद्र सिंह ने किया।

जाट समाज भवन में किया स्वागत

इससे पहले कैलाश चौधरी का जाट समाज सेवा संस्थान की ओर से सम्मान किया गया। इस दौरान मोहनलाल गिठाला, ग्रेनाइट एसोसिएशन अध्यक्ष रामकिशन रणवा, प्रहलादसिंह, पुखराज चौधरी, प्रेमाराम जाखड़, ठाकराराम बांता, शिवलाल खीचड़, कनिष् चौधरी, जगदीश चौधरी, रामरतन चौधरी समेत समाजबंधु मौजूद थे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter