कानीवाड़ा बालाजी की महिमा रचित हनुमान चालीसा का विमोचन

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Mar 31, 2026 • 6:53 PM  0
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
कानीवाड़ा बालाजी की महिमा रचित हनुमान चालीसा का विमोचन
“कानीवाड़ा बालाजी की महिमा रचित हनुमान चालीसा का विमोचन”
Favicon
Read more on ddthindi.com
31 Mar 2026
https://www.ddthindi.com/kaniwada-balaji-hanuman-chalisa-launch-jalore
Copied
कानीवाड़ा बालाजी की महिमा रचित हनुमान चालीसा का विमोचन

जालोर. आस्था, भक्ति और संस्कृति के संगम का साक्षी बना जालौर। मंदिर परिसर में “कानीवाड़ा हनुमान चालीसा” का भव्य विमोचन राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं जालौर विधायक जोगेश्वर गर्ग के हाथों से मंगलवार को सम्पन्न हुआ। कानीवाड़ा बालाजी की दिव्य महिमा को जन-जन तक पहुँचाने के एक पवित्र प्रयास के तहत यह आयोजन रहा।

विज्ञापन

शिक्षाविद संदीप जोशी द्वारा रचित इस हनुमान चालीसा में कुल 40 पदों के माध्यम से कानीवाड़ा बालाजी की अलौकिक शक्ति, कृपा और चमत्कारों का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया है। कानीवाड़ा बालाजी मंदिर अपनी अद्भुत आस्था और चमत्कारों के लिए प्रसिद्ध है, जिसकी ख्याति सालासर बालाजी मंदिर की तरह दूर-दूर तक फैल रही है। इसी आस्था को शब्दों में पिरोते हुए यह चालीसा भक्तों के लिए समर्पित की गई है।

विज्ञापन

विमोचन समारोह में उपस्थित जनसमूह भक्ति भाव से ओत-प्रोत नजर आया। इस अवसर पर श्री कानीवाड़ा मंदिर के पुजारी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भंवरलाल परमार, भाजपा जिला महामंत्री गजेंद्रसिंह सिसोदिया, पूर्व जिला महामंत्री पुखराज राजपुरोहित, अधिवक्ता परिषद के अश्विन राजपुरोहित, दशरथसिंह भाटी, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान भक्तजनों ने कहा कि ऐसे धार्मिक साहित्य न केवल हमारी संस्कृति और परंपराओं को सशक्त करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भी अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। कानीवाड़ा हनुमान चालीसा अब भक्तों के लिए आस्था का एक नया माध्यम बनकर उभरेगी, जो उन्हें प्रभु श्री हनुमान की कृपा से जोड़ते हुए आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करेगी।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter