जालोर की लवकुश वाटिका को मनोरंजन व पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने के दिए निर्देश

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 6, 2025 • 7:44 PM  0
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
जालोर की लवकुश वाटिका को मनोरंजन व पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने के दिए निर्देश
“जालोर की लवकुश वाटिका को मनोरंजन व पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने के दिए निर्देश”
Favicon
Read more on ddthindi.com
6 Jun 2025
https://www.ddthindi.com/lavkush-vatika-jalore-picnic-spot-development-jogeshwar-garg-visit
Copied
जालोर की लवकुश वाटिका को मनोरंजन व पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने के दिए निर्देश
  • मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने लवकुश वाटिका का किया अवलोकन

जालोर . राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने गुरुवार सायंकाल वन विभाग की नवनिर्मित लवकुश वाटिका कालाघाटा, रणछोड़ नगर जालोर का अवलोकन किया । 

मुख्य सचेतक जोगोश्वर गर्ग ने नवनिर्मित लवकुश वाटिका में बनाई गई जिप लाईन एवं बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए गए झूलों एवं फिसल पट्टियों क सराहना करते हुए वन विभाग के अधिकारियों को वाटिका के प्रचार-प्रसार करने तथा जालोर शहर के नजदीक प्रकृति के बीच बनी इस वाटिका को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
सफाई कर्मचारियों के सम्मान के साथ उनके भविष्य को लेकर भी बिशन सिंह सोलंकी ने किया बड़ा वादा
NEW
flash_on
कांग्रेस नेता आमसिंह ने बावड़ी पंचायत में सरपंच पद की कमान संभाली
flash_on
जालोर जिले की चार पंचायत समितियों में उत्साहपूर्वक हुआ पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान
flash_on
 पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने 12 ग्राम पंचायतों के 54 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा
flash_on
गहलोत सरकार में भर्ती रद्द होने से शिक्षक बनने से चूकी शारदा कुमारी राणा अब भैंसवाड़ा हेरिटेज रावला की करोड़पति मालकिन को हराकर बनी सरपंच
flash_on
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : मतदान दल निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करावें- जिला निर्वाचन अधिकारी

 मुख्य सचेतक ने वाटिका में बनाए गए प्रकृति पथ, 4 गजीबो हट, प्राकृतिक एनिकट, आगंतुकों के लिए बैठने के बैंजेच एवं लव कुश की बनाई गई मूर्तियों का अवलोकन किया। वन विभाग के कार्मिकों द्वारा जिप लाईन का उपयोग करके दिखाया। 

 उप वन संरक्षक जयदेवसिंह चारण ने जानकारी देते हुए कहा कि गत वर्ष लव कुश वाटिका में 1500 पौधे लगाए गए थे तथा गुरुवार को 100 पौधों का रोपण किया गया। 

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने लव कुश वाटिका परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उपस्थित लोगों को अधिकाधिक वृक्ष लगाने की बात कही।

विज्ञापन

 इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, उप वन संरक्षक जयदेविंसंह चारण सहित वन विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter