पटेल के अखण्ड भारत के विचारों को जन-जन तक पहुँचाए-सांसद लुम्बाराम चौधरी 

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 31, 2025 • 7:17 PM  0
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
पटेल के अखण्ड भारत के विचारों को जन-जन तक पहुँचाए-सांसद लुम्बाराम चौधरी 
“पटेल के अखण्ड भारत के विचारों को जन-जन तक पहुँचाए-सांसद लुम्बाराम चौधरी ”
Favicon
Read more on ddthindi.com
31 Oct 2025
https://www.ddthindi.com/lumbaram-chaudhary-sardar-patel-unity-march-jalore-press-conference
Copied
पटेल के अखण्ड भारत के विचारों को जन-जन तक पहुँचाए-सांसद लुम्बाराम चौधरी 
  • ‘‘सरदार 150@यूनिटी मार्च’’ पर आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद हुए मीडियाकर्मियों से रूबरू 

जालोर . सांसद लुम्बाराम चौधरी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ‘‘सरदार 150@यूनिटी मार्च’’ पर आयोजित प्रेस वार्ता में मीडियाकर्मियों से रूबरू होते हुए कहा कि सरदार पटेल के अखण्ड भारत के विचारों को जन-जन तक पहुँचाया जाएं। सांसद लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई देश की एकता व अखण्डता के प्रतीक है हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। पद यात्रा के माध्यम से जन-जन को सरदार पटेल के विचारों से जोड़े जाने की बात कही। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के अखण्ड विकसित भारत के संकल्प को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत 2047 के माध्यम से आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे है। सांसद ने सरदार पटेल के जीवन दर्शन को याद करते हुए कहा कि आज के युवाओं को उनकी अदम्य इच्छाशक्ति से प्रेरणा लेकर राष्ट्र हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों की भी सराहना की। 

bolt Latest News

flash_on
सफाई कर्मचारियों के सम्मान के साथ उनके भविष्य को लेकर भी बिशन सिंह सोलंकी ने किया बड़ा वादा
NEW
flash_on
कांग्रेस नेता आमसिंह ने बावड़ी पंचायत में सरपंच पद की कमान संभाली
flash_on
जालोर जिले की चार पंचायत समितियों में उत्साहपूर्वक हुआ पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान
flash_on
 पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने 12 ग्राम पंचायतों के 54 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा
flash_on
गहलोत सरकार में भर्ती रद्द होने से शिक्षक बनने से चूकी शारदा कुमारी राणा अब भैंसवाड़ा हेरिटेज रावला की करोड़पति मालकिन को हराकर बनी सरपंच
flash_on
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : मतदान दल निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करावें- जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन

उन्होंने सरदार पटेल की अदम्य इच्छाशक्ति से प्रेरणा लेकर देश हित में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाये जा रहे अभियान के तहत माय भारत पोर्टल के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने, यात्रा के दौरान स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, व्याख्यान, प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा साथ ही लोगों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया जायेगा। उन्होंने स्वदेशी अपनाने, वॉकल फॉर लॉकल व आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लेने की बात कही। इस अवसर पर जिला प्रमुख राजेश राणा, भूपेन्द्र देवासी, जसराज राजपुरोहित, रवि सोलंकी, अम्बालाल व्यास, प्रकाश छाजेड़, गजेन्द्रसिंह सिसोदिया, सुरेश सोलंकी, दिनेश महावर, माय भारत युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी हेमेन्त कुमार मथूरिया सहित प्रिन्ट व इलेक्ट्रोनिक मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter