जब भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बने तब राजस्थान में बिजली नहीं थी, अब लाइट कटती ही नहीं हैं - प्रदेशाध्यक्ष राठौड़

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 14, 2026 • 7:12 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
जब भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बने तब राजस्थान में बिजली नहीं थी, अब लाइट कटती ही नहीं हैं - प्रदेशाध्यक्ष राठौड़
“जब भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बने तब राजस्थान में बिजली नहीं थी, अब लाइट कटती ही नहीं हैं - प्रदेशाध्यक्ष राठौड़”
Favicon
Read more on ddthindi.com
14 Apr 2026
https://www.ddthindi.com/madan-rathore-jalore-press-conference-bjp-bhajanlal-sharma-electricity-claims
Copied
जब भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बने तब राजस्थान में बिजली नहीं थी, अब लाइट कटती ही नहीं हैं - प्रदेशाध्यक्ष राठौड़
  • जालोर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की प्रेसवार्ता

जालोर. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ मंगलवार को जालोर पहुंचे। जहां विजय पैराडाइज होटल में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए राठौड़ ने कहा कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे, वो 80 फीसदी पूरे कर लिए गए है। साथ ही उन्होंने कहा कि जब भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बने, उस समय राजस्थान में बिजली नहीं थी, अब हम बिजली के मामले में सरप्लस होने वाले है, अब बिजली कटौती होती ही नहीं है। उन्होंने ईरान इजरायल युद्ध पर भी चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए निर्णयों को विश्व के उदाहरण के रूप में बताया।

विज्ञापन

इसी प्रकार जालोर जिले के झाब को पंचायत समिति हटाकर एक महीने में ही त्रुटि बताते हुए भादरुणा को पंचायत समिति बनाने के मामले पर उन्होंने अनभिज्ञता जताई। भाजपा में बगावत करने वालों को छह महीने में पुनः वापस लेने के सवाल पर राठौड़ ने कहा कि अगली बार हम इस बारे में ध्यान रखेंगे। वहीं जब पूछा गया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा किसानों के बारे में केवल 25 दिन काम का बोलते है तो उन्होंने सवाल का जवाब घुमाते हुए वीबी जीरामजी पर बात करनी शुरू कर दी। विकास के सवालों पर वे ठोस जवाब नहीं दे पाए। इस दौरान सांसद लुम्बाराम चौधरी, विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, जिलाध्यक्ष जसराज पुरोहित, सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी मौजूद थे।

bolt Latest News

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter