बेटे की मौत के मामले में न्याय की मांग पर 80 साल माता एक बार फिर भूख हड़ताल पर

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Feb 27, 2026 • 6:31 PM  0
अ
अपराध
NEWS CARD
Logo
बेटे की मौत के मामले में न्याय की मांग पर 80 साल माता एक बार फिर भूख हड़ताल पर
“बेटे की मौत के मामले में न्याय की मांग पर 80 साल माता एक बार फिर भूख हड़ताल पर”
Favicon
Read more on ddthindi.com
27 Feb 2026
https://www.ddthindi.com/mandoli-ganpatsingh-death-case-mother-hunger-strike-jalore
Copied
बेटे की मौत के मामले में न्याय की मांग पर 80 साल माता एक बार फिर भूख हड़ताल पर
  • मृतक गणपतसिंह की माता व पत्नी भूख हड़ताल पर

जालोर. मांडोली निवासी गणपतसिंह की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर खुलासा नहीं होने पर परिवार के लोग एक बार फिर 27 फरवरी शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। शुक्रवार को गणपतसिंह की 80 वर्षीय माता हवा कंवर व पत्नी भारती कंवर भूख हड़ताल पर बैठ गई है। गणपतसिंह की माता का कहना है कि अब बेटे की न्याय की आखरी उम्मीद लेकर यहां आई हूं, जब तक बेटे की संदिग्ध मौत के आरोपियों का खुलासा नहीं होता है, तब तक यहां से नहीं उठूंगी चाहे इसके लिए अपनी जान जाए तो भी कोई परवाह नहीं है।

विज्ञापन

बता दें कि 28 अगस्त 2024 को मांडोली गांव के सिकवाड़ा मार्ग पर कच्चे रास्ते पर गणपतसिंह की लाश मिली थी, जिसके बाद परिवार ने हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने भी मामले में कई पहलू जांचे, लेकिन अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ तो एक बार फिर परिवार के सदस्य भूख हड़ताल पर बैठ गए। पुलिस ने अपनी जांच में तीन लोगों को संदिग्ध मानते हुए नार्को टेस्ट कराने की अनुमति मांगी थी, लेकिन एक संदिग्ध ने नार्को टेस्ट कराने से इंकार कर दिया था।

पिछली बार परिवार के 9 दिन धरने पर बैठे थे आश्वासन के बाद उठाया धरना

पिछले साल 11 नवम्बर 2025 को परिवार के पांच सदस्य भूख हड़ताल पर बैठे थे जिसके बाद स्थानीय सांसद से लेकर कई विधायक धरने पर पहुँचे और परिवार को ठोस आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया और इस मामले में परिवार की मदद करने की बात कही थी। पिछली बार 80 वर्षीय माता, मृतक की पत्नी, समेत भाई भूख हड़ताल पर बैठे थे, इस दौरान एसपी ने एसआईटी गठित कर जांच को आगे बढ़ाने एव जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया था। ऐसे में आश्वासन की सारी सीमाएं पूरी होने पर परिवार एक बार फिर भूख हड़ताल पर है। 

विज्ञापन

16 फरवरी को रामसीन से पैदल रवाना हुए थे लेकिन पुलिस के आश्वासन पर रुके

इसी महीने की 16 फरवरी को परिवार जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठने के लिए रामसीन से पैदल रवाना होने का ऐलान कर चुका था और इसके लिए रामसीन के आपेश्वर मंदिर से रवाना हुए और रामसीन थाने में एक ज्ञापन सौंपा। इस पर त्वरित अनुसंधान सेल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह द्वारा आश्वासन देने के बाद धरना नहीं देने का निर्णय लिया, लेकिन10 दिन बाद भी परिवार को कोई कार्यवाही नहीं होती देख शुक्रवार 27 फरवरी से एक बार फिर धरना शुरू किया जिसमें मृतक की माता और पत्नी भूख हड़ताल पर बैठ गई। 

विज्ञापन

मुख्य सचेतक गर्ग, जालोर सांसद, शिव विधायक समेत कइयों ने परिवार को आश्वासन दिया

मुख्य सचेतक व जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, जालोर सांसद लुम्बाराम, शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, करणीसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना, मारवाड़ राजपूत सभा के हनुमान सिंह खांगटा समेत कई जनप्रतिनिधियों व स्थानीय नेताओं ने धरने पर जाकर परिवार को आश्वस्त किया कि हम आपके साथ है जब तक न्याय नहीं मिलता।

विज्ञापन

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter