आहोर में प्रभावशाली व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं की एक दिवसीय टीकाकरण कार्यशाला आयोजित

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Feb 10, 2026 • 6:07 PM  0
स्वास्थ्य
NEWS CARD
Logo
आहोर में प्रभावशाली व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं की एक दिवसीय टीकाकरण कार्यशाला आयोजित
“आहोर में प्रभावशाली व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं की एक दिवसीय टीकाकरण कार्यशाला आयोजित”
Favicon
Read more on ddthindi.com
10 Feb 2026
https://www.ddthindi.com/one-day-vaccination-workshop-for-influencers-and-religious-leaders-held-in-aahor
Copied
आहोर में प्रभावशाली व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं की एक दिवसीय टीकाकरण कार्यशाला आयोजित

जालोर. जिले की पंचायत समिति सभागार, आहोर में मंगलवार को प्रभावशाली व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं की एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार बाजिया एवं खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आहोर डॉ. शैलेंद्र सिंह देवड़ा की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यशाला में डॉ बाजिया ने आहोर ब्लॉक उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। जहाँ टीकाकरण की स्थिति कम है। उन्होंने नियमित टीकाकरण से लोगों को जोड़ने, टीकाकरण कवरेज बढ़ाने तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता फैलाने पर जोर दिया।

यूनिसेफ/आरसीडीएसएसएस जिला समन्वयक डॉ. सुनील सोलंकी ने शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों में टीकाकरण के दूरगामी लाभों की विस्तृत जानकारी दी तथा जीरो-डोज बच्चों तक पहुँच सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यशाला में महंत नारायणनाथ महाराज, चरली मठ के मठाधीश एवं जामा मस्जिद, आहोर के इमाम मोहम्मद अब्दुल ने टीकाकरण में आने वाली सामाजिक एवं व्यवहारिक बाधाओं पर चर्चा की तथा उनसे निपटने के व्यावहारिक उपाय सुझाए। भाजपा जिला संयोजक भगवतसिंह जोधा ने माताओं से बच्चों के टीकाकरण के प्रति ममता एवं जिम्मेदारी निभाने की अपील की। वहीं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जितेंद्र सिंह एवं लक्ष्मण गुजर ने जीरो-डोज टीकाकरण विषय पर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य समुदाय में टीकाकरण के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाना, सामाजिक सहयोग को सुदृढ़ करना तथा शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना रहा। इस एकदिवसीय कार्यशाला में कुल 52 प्रभावशाली व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं ने सक्रिय सहभागिता की तथा अपने-अपने क्षेत्रों में टीकाकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter