एएनटीएफ के आईजी ने जालोर स्कूल से ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा अभियान किया शुरू

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 12, 2026 • 6:04 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
एएनटीएफ के आईजी ने जालोर स्कूल से ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा अभियान किया शुरू
“एएनटीएफ के आईजी ने जालोर स्कूल से ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा अभियान किया शुरू”
Favicon
Read more on ddthindi.com
12 May 2026
https://www.ddthindi.com/operation-lakshman-rekha-campaign-launched-from-jalore-school-by-antf-ig
Copied
एएनटीएफ के आईजी ने जालोर स्कूल से ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा अभियान किया शुरू

जालोर. पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ विकास कुमार ने मंगलवार को जालोर जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय सीनियर स्कूल से "ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा" अभियान शुरू किया।

विज्ञापन

आईजी विकास कुमार ने कहा कि भारत सरकार की योजना के तहत किसी भी शिक्षण संस्थान के 500 मीटर के दायरे अंदर किसी भी प्रकार के नशे का विक्रय नहीं होना चाहिए। अगर कोई स्कूल के पास किसी भी प्रकार की दुकान पर नशे की बिक्री होती है तो उसको वहां से तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करके बंद करवानी होगी। उन्होंने कहा कि नशे की इस प्रवृत्ति से बच्चों पर बुरा असर पड़ता है। आईजी विकास कुमार ने स्कूली बच्चों को नशे से संबंधित कुछ सवाल भी पूछे और सही उत्तर देने वालों को टॉफी देकर प्रोत्साहित भी किया।

विज्ञापन

विकास कुमार ने कहा कि स्कूलों में शिकायत पेटिका रखी जाएगी, जिसमें स्कूली बच्चों को किसी भी प्रकार की शिकायत करनी हो तो अपनी शिकायत लिखकर उसे पेटिका में डालनी सकेंगे। हर 15 दिन में संबंधित थाने से उस पेटी को खोलकर शिकायत जानी जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आईजी विकास कुमार ने कहा कि राजस्थान की सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास को लेकर तत्पर है और प्रदेश में नशे पर अंकुश करने के लिए पुलिस पूरी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को भी अपने परिजनों को कार्यक्रमों में नशे का उपयोग करने से मना करना चाहिए, आईजी विकास कुमार ने इस दौरान स्कूली बच्चों को नशा नहीं करने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इंदौलिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा समेत पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

कार्रवाई प्रशिक्षण आयोजित

इससे पहले पुलिस लाइन में आईजी की मौजूदगी में तस्करों को पकड़ने की कार्रवाई का प्रशिक्षण हुआ। साथ ही आपदा स्थिति में कानून व्यवस्थाओं पर नियंत्रण बनाए रखने सम्बंधित परिस्थितियों का प्रशिक्षण लिया गया।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter