ओरण बचाओ टीम ने सायला में जन संपर्क कर जयपुर पदयात्रा में शामिल होने की अपील की

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 9, 2026 • 6:19 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
ओरण बचाओ टीम ने सायला में जन संपर्क कर जयपुर पदयात्रा में शामिल होने की अपील की
“ओरण बचाओ टीम ने सायला में जन संपर्क कर जयपुर पदयात्रा में शामिल होने की अपील की”
Favicon
Read more on ddthindi.com
9 Apr 2026
https://www.ddthindi.com/oran-bachao-padyatra-sayla-public-support-jaipur-march-appeal
Copied
ओरण बचाओ टीम ने सायला में जन संपर्क कर जयपुर पदयात्रा में शामिल होने की अपील की

जालोर. कस्बे में ओरण बचाओ पदयात्रा के प्रतिनिधि मंडल ने सायला में संपर्क कर जयपुर पदयात्रा में शामिल होने की अपील की। टीम के भोपालसिंह झलोडा ने संपर्क कार्यकम के तहत सिणधरी रोड होटल में पर्यावरण प्रेमियों से मुलाकात की। जिन्होंने 21जनवरी से ओरण बचाओ को निकली पदयात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि पदयात्रा को सभी वर्गों का आत्मीय समर्थन मिल रहा है। हर गांव शहर से यात्रा में आमजन जुड़कर ओरण टीम को मजबूती प्रदान कर रहे है।पदयात्रा का उद्देश्य आनेवाली पीढ़ी को सुरक्षित पर्यावरण व पशुओं को चारागाह को बचाना है। यात्रा अगले सप्ताह 16 अप्रैल को जयपुर पहुंचेंगी। जिसमे सभी से संपर्क कर अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर मुख्यमंत्री कार्यालय के आगे मांग को मजबूती से रखने की अपील की।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जोधपुर अजमेर में वार्ता भी हुईं।लेकिन अभी तक ओरण के संबंध में लिखित रूप में नहीं दे रही है।साथ हजारों बीघा जमीन निजी कंपनियों को देकर कुठाराघात कर रही है। संपर्क कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने आगामी 16 अप्रैल को जयपुर में अधिकाधिक संख्य में शामिल होकर टीम को समर्थन देने की बात कही।वही प्रतिनिधि टीम का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

bolt Latest News

flash_on
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को किया गया स्मरण
NEW
flash_on
रोटरी क्लब ने तीखी में तीन स्कूलों के विद्यार्थियों का किया सम्मान
flash_on
पीएमजीएसवाई के तहत जालोर जिले की 284 किलोमीटर की 117 सड़कों के निर्माण के लिए 171 करोड़ रुपए स्वीकृत
flash_on
जालोर जिला न्यायाधीश ने किया खुला बंदी शिविर का निरीक्षण, बंदियों से वार्तालाप की, उपाधीक्षक को दिए आवश्यक निर्देश
flash_on
चार साल में 40 फीसदी काम हो पाया जालोर टाउनहॉल का, सभापति ने निरीक्षण कर गुणवत्ता पर खड़े किए सवाल, जारी करेंगे नोटिस
flash_on
सुंधा माता पहाड़ी पर स्थित रोप-वे में यात्रियों के फंसने की सूचना पर प्रशासन ने की सफल मॉक ड्रिल

विज्ञापन

इस दौरान भेरूपालसिंह दासपां, जेतमालसिंह सोढा, तेजा की बेरी पूर्व सरपंच नवाब खान, भवानीसिंह देता, छैलाराम सेन, नरेंद्रसिंह बोरवाडा, करणसिंह, जसवंतसिंह, दाऊद खान, नकुलसिंह रेवतड़ा आदि उपस्थित थे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter