स्वीट भवन में हुआ फागोत्सव स्नेह मिलन समारोह
1.
जालोर. शहर के सिरे मंदिर रोड स्थित स्वीट भवन में रविवार को फागोत्सव स्नेह मिलन समारोह हुआ। विद्या भारती संस्था निदेशक मधु बाला भाटी ने बताया कि जालोर शहर के सिरे मंदिर रोड स्थित स्वीट भवन में फागोत्सव स्नेह मिलन समारोह मनाया गया। जिसमें स्वीट भवन में जालोर शहर के सभी मोहल्ले से आई महिलाओं को तिलक लगाकर स्वागत किया गया ।

विज्ञापन
उसके बाद सभी महिलाएं संग के ताल पर मिलकर होली के गाने गाए । उसके बाद कुछ महिलाओं ने राधा कृष्ण का रोल प्ले कर अलग अलग नृत्य भी किया । वहीं उसके बाद सभी मिलकर होली के गाने पर मिलकर झूमे और संगीत किया ।

विज्ञापन
उसके बाद मधु बाला भाटी ने आगंतुक महिलाओं के साथ गुलाल और पुष्पों की बहार कर सभी को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। अंत में सभी महिलाओं को मधु बाला भाटी द्वारा मुंह मीठा कर धन्यवाद और आभार व्यक्त किया और एक दूसरे को होली पर्व की बधाईयां दी।