सभापति की सीट सामान्य होने से पार्षद पद के लिए दोनों दलों से टिकट मांगने की जोर आजमाइश 

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Aug 22, 2026 • 7:17 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
सभापति की सीट सामान्य होने से पार्षद पद के लिए दोनों दलों से टिकट मांगने की जोर आजमाइश 
“सभापति की सीट सामान्य होने से पार्षद पद के लिए दोनों दलों से टिकट मांगने की जोर आजमाइश ”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/3fbcfd
22 Aug 2026
https://www.ddthindi.com/s/3fbcfd
Copied
सभापति की सीट सामान्य होने से पार्षद पद के लिए दोनों दलों से टिकट मांगने की जोर आजमाइश 

जालोर. जालोर नगरपरिषद के सभापति पद इस बार सामान्य अनारक्षित हुआ है। इस कारण पार्षदों पदों के लिए दोनों दलों से टिकट मांगने को लेकर जोर आजमाइश शुरू हो चुकी है। कांग्रेस की ओर से पार्टी कार्यालय राजीव गांधी भवन में ऑफलाइन आवेदन जमा करने के साथ साथ ऑनलाइन आवेदन भी भरवाए जा रहे हैं। कांग्रेस में अभी तक 40 आवेदन ऑफलाइन जमा हो चुके हैं। वहीं भाजपा से टिकट मांगने के लिए सम्बंधित प्रभारी व टीम के सामने आवेदन प्रस्तुत किये जा रहे हैं।

विज्ञापन

भाजपा जिला प्रवक्ता दिनेश महावर ने बताया कि आगामी नगर परिषद जालोर के निकाय चुनाव तैयारी को लेकर भाजपा जालोर की ओर से चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी आवेदन पत्र नगर वासियों से मांगे जा रहे है, जिसको लेकर भाजपा कार्यालय को नगर परिषद जालोर के लिए विभिन्न वार्डो के भारी संख्या में आवेदन पत्र प्राप्त हुए। अभी तक 137 आवेदन जमा हो चुके हैं। भाजपा नगर परिषद चुनाव को लेकर जालोर शहर में विभिन्न स्तरों पर सर्वे तैयार हो रहा है। आगामी नगर परिषद चुनाव को लेकर मुख्य सचेतक स्थानीय विधायक जोगेश्वर गर्ग, जिला संगठन प्रभारी महेंद्र मेघवाल, नगर परिषद जालोर चुनाव प्रभारी मंशाराम परमार, जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह सिसोदिया, नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी के नेतृत्व में विभिन्न वार्ड स्तर पर लगातार बैठक हो रही है। आमजन में टिकट लेने को लेकर भारी उत्साह है। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता जिताऊ कार्यकर्ताओं को पार्टी आगामी नगर परिषद चुनाव में उमीदवार के रूप में उतारेगी। नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी के नेतृत्व में नगर परिषद के सभी वार्डो में कार्यकर्ताओं की से ओर आमजन से राय की जा रही है। धरातल पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को स्थानीय वार्डवासी को प्राथमिकता दी जाएगी। लगातार विभिन्न कमेटी बनाकर नगर परिषद के चुनाव को लेकर तैयारी की जा रही है। इसको लेकर विभिन्न कमेटियां वार्ड प्रभारी, वार्ड संयोजक बनाए गए है, जो लगातार वार्डो में जनता से भाजपा कार्यकर्ताओं की राय ले रहे है।

bolt Latest News

flash_on
सभापति की सीट सामान्य होने से पार्षद पद के लिए दोनों दलों से टिकट मांगने की जोर आजमाइश 
NEW
flash_on
आहोर में जल जीवन मिशन के कार्यों में देरी का मुद्दा सदन में गूंजा, विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने नियम 295 के तहत रखा विशेष उल्लेख प्रस्ताव
flash_on
राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
flash_on
जालोर में आरएलपी का संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन, थानसिंह डोली ने संभाली चुनावी कमान
flash_on
सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक गुरु प्रसाद का निलंबन तत्काल वापस हो : शैक्षिक महासंघ
flash_on
जालोर में 2 लाख 51 हजार 300 वंचित पात्रों को मिली खाद्य सुरक्षा- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter