केवी जी.एस.एस. बावतरा, सायला पर पॉवर ट्रांसफार्मर में क्षमता वृद्धि,

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jan 6, 2026 • 6:48 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
केवी जी.एस.एस. बावतरा, सायला पर पॉवर ट्रांसफार्मर में क्षमता वृद्धि,
“केवी जी.एस.एस. बावतरा, सायला पर पॉवर ट्रांसफार्मर में क्षमता वृद्धि,”
Favicon
Read more on ddthindi.com
6 Jan 2026
https://www.ddthindi.com/power-transformer-capacity-upgrade-220kv-gss-saila-bawatara-jalore
Copied
केवी जी.एस.एस. बावतरा, सायला पर पॉवर ट्रांसफार्मर में क्षमता वृद्धि,
  • क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को मिलेगी कम वॉल्टेज की समस्या से निजात
  • दिन में मिलेगी बिना कटौती के अच्छी गुणवत्ता की बिजली

जालोर. सायला क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक मजबूत करते हुए 220 केवी जी.एस.एस सायला(बावतरा) पर स्थापित पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की गई है। इससे क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को लम्बे समय से चली आ रही कम वॉल्टेज की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।

विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता निमेन्द्र राज सिंह ने बताया कि 220 केवी जी.एस.एस. सायला(बावतरा) से जुड़े विद्युत उपभोक्ताओं को कम वॉल्टेज की समस्या के समाधान हेतु उक्त जी.एस.एस पर स्थापित पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस महत्त्वपूर्ण कार्य के पूर्ण होने से सम्बन्धित क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उक्त जी.एस.एस. पर क्षमता वृद्धि कर पूर्व से स्थापित 20/25 एम.वी.ए क्षमता के पॉवर ट्रांसफार्मर के स्थान पर 40/50 एम.वी.ए. क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाकर 4 जनवरी, 2026 से सुचारू एवं अच्छी गुणवत्ता की बिजली आपूर्ति प्रारम्भ कर दी गई है। क्षमता वृद्धि के उपरान्त अब क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति अधिक सुदृढ़ एवं विश्वसनीय हो गई है। इससे उपभोक्ताओं को दिन के समय बिना किसी कटौती के अच्छी गुणवत्ता की बिजली उपलब्ध हो सकेगी। विशेष रूप से मेंगलवा, पोषाणा, बाबतरा, मोकणी, के विद्युत उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति मिलेगी।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter