रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जालोर-दिल्ली रेल को दिखाई हरी झंडी, बोले - प्रधानमंत्री मोदीजी ने रेलवे के साथ बचपन बिताया है, राजस्थान को जोड़ने वाली 200 नई गाड़ियां और शुरू होने वाली है...!

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 22, 2026 • 6:49 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जालोर-दिल्ली रेल को दिखाई हरी झंडी, बोले - प्रधानमंत्री मोदीजी ने रेलवे के साथ बचपन बिताया है, राजस्थान को जोड़ने वाली 200 नई गाड़ियां और शुरू होने वाली है...!
“रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जालोर-दिल्ली रेल को दिखाई हरी झंडी, बोले - प्रधानमंत्री मोदीजी ने रेलवे के साथ बचपन बिताया है, राजस्थान को जोड़ने वाली 200 नई गाड़ियां और शुरू होने वाली है...!”
Favicon
Read more on ddthindi.com
22 May 2026
https://www.ddthindi.com/rail-minister-ashwini-vaishnaw-flags-off-jalore-delhi-train-says-200-more-trains-for-rajasthan
Copied
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जालोर-दिल्ली रेल को दिखाई हरी झंडी, बोले - प्रधानमंत्री मोदीजी ने रेलवे के साथ बचपन बिताया है, राजस्थान को जोड़ने वाली 200 नई गाड़ियां और शुरू होने वाली है...!

जालोर. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेलवे से बचपन का जुड़ाव रहा है, मोदीजी ने अपना बचपन रेलवे के साथ बिताया है, वे चाहते है कि रेलवे का इतना विस्तार हो कि देशभर में कई नई गाड़ियां चालू हो। रेलमंत्री वैष्णव ने शुक्रवार को जालोर जिला मुख्यालय रेलवे स्टेशन पर भुज-दिल्ली वाया जालोर रेल सेवा शुरू करने के लिए आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए यह बात कही।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जैसे जैसे एक एक काम होगा, राजस्थान को जोड़ने वाली 200 नई गाड़ियां भी शुरू होने वाली है। उसके बाद आपको नए पोस्टर और बैनर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अभी कई गाड़ियां शुरू हो चुकी है। मैं मानता हूं कि और भी डिमांड रहेगी, लेकिन हम उन्हें भी पूरा करेंगे। रेलमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने देशभर में 1300 रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण किया है। इतना ही नहीं स्थानीय सांस्कृतिक विरासत के जुड़ाव का भी ध्यान रखा गया है। ऐसे में जहां जैसी मिट्टी वहां वैसी खुशबू दी है। रेलमंत्री ने कई स्टेशनों के नक्शे भी जनता को बताए।

जालोर सांसद मजबूत है शेरदिल है...

रेलमंत्री ने कहा कि जालोर सांसद लुम्बाराम चौधरी मजबूत है और शेरदिल है। उन्होंने चौधरी के प्रयास की भी सराहना की। साथ ही पूर्व के भाजपा सांसदों की भी तारीफ की। वहीं इस रेल सेवा को लेकर आरएसएस के प्रकाश गुप्ता की भी विशेष कोशिश को जनता के सामने जाहिर किया। मंत्री ने जालोर के ग्रेनाइट व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कार्गो व्यवस्था का भी भरोसा दिलाया।

इसके बाद रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, सांसद लुम्बाराम चौधरी, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, जीवाराम चौधरी, नारायणसिंह देवल, जसराज राजपुरोहित ने भुज-दिल्ली वाया जालोर रेल को हरी झंडी दिखाकर रवानगी दी। साथ ही रेलमंत्री इसी रेल में सवार होकर पाली के लिए रवाना हुए।

लंबे समय से कर रहे थे संघर्ष

जालोर जिला मुख्यालय से जयपुर और देश की राजधानी से सीधा जुड़ाव करने वाली रेल पहली बार शुरू हुई है। पिछले कई वर्षों से इसकी मांग की जा रही थी, लेकिन सरकारें बदलती रही और रेल शुरू नहीं हो पाई।

राजधानी से जोड़ने के रेल शुरू करने के लिए पूर्व में जोगेश्वर गर्ग, पूर्व सांसद देवजी पटेल समेत नेताओं ने समय समय पर सरकार का ध्यानाकर्षण करवाया।

विज्ञापन

साथ ही रेल सेवाओं को लेकर संघर्ष समितियों से जुड़े हीरा भंडारी, गोपाल जोशी, जगमालसिंह जैसे लोगों समेत दक्षिण भारत व दिल्ली में व्यवसायरत जालोरवासियों ने समय समय पर रेलवे अधिकारियों व मंत्रालय को पत्र लिखकर जालोर से दिल्ली रेल शुरू करने की मांग की थी। साथ ही पिछले दो वर्षों में सांसद लुम्बाराम चौधरी ने कई बार व्यक्तिगत मुलाकात कर मंत्री को इस बारे में अवगत कराया, जिस पर मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जालोर को यह बड़ी सौगात दी है। इस रेल सेवा को लेकर जालोर के हर व्यक्ति के चेहरे पर खुशी छाई हुई है।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter