साडन गांव में नर्मदा के पानी की सप्लाई नहीं होने पर ग्रामीण परेशान, सौंपा ज्ञापन

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Sep 15, 2026 • 5:50 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
साडन गांव में नर्मदा के पानी की सप्लाई नहीं होने पर ग्रामीण परेशान, सौंपा ज्ञापन
“साडन गांव में नर्मदा के पानी की सप्लाई नहीं होने पर ग्रामीण परेशान, सौंपा ज्ञापन”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/196b6e
15 Sep 2026
https://www.ddthindi.com/s/196b6e
Copied
साडन गांव में नर्मदा के पानी की सप्लाई नहीं होने पर ग्रामीण परेशान, सौंपा ज्ञापन

जालोर. उपखंड क्षेत्र आहोर के बावड़ी ग्राम पंचायत के साडन गांव में नर्मदा का पानी समय पर सप्लाई नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं पशुधन भी पानी की कमी से कई बार प्यासे रह जाते हैं, इसको लेकर कई बार शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होती है, लाइनमैन भी बहानेबाजी करते हैं, जबकि टैंकर से पानी मंगवाना ग्रामीणों को काफी महंगा पड़ता है जिसकी कीमत प्रति टैंकर 700 से 800 रुपए तक है जो हर किसी के बस की बात नहीं है।

विज्ञापन

गांव के आमसिंह परिहार ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की है। साथ ही ज्ञापन में बताया कि गांव में पानी की सप्लाई के लिए टंकी का निर्माण किया गया है, लेकिन उसमें पानी की सप्लाई नहीं हो रही है ऐसे में टंकी में पानी की सप्लाई भी सुचारू की जाए ताकि ग्रामीणों की परेशानी कम हो। ज्ञापन में चेतावनी दी कि हमारी मांग के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की जाती है तो आगामी दिनों में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा, और जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter