‘कॉम्बेटिंग प्लास्टिक पॉल्युशन‘ थीम पर रन फॉर एनवायरनमेंट का हुआ आयोजन

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 4, 2025 • 7:14 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
‘कॉम्बेटिंग प्लास्टिक पॉल्युशन‘ थीम पर रन फॉर एनवायरनमेंट का हुआ आयोजन
“‘कॉम्बेटिंग प्लास्टिक पॉल्युशन‘ थीम पर रन फॉर एनवायरनमेंट का हुआ आयोजन”
Favicon
Read more on ddthindi.com
4 Jun 2025
https://www.ddthindi.com/run-for-environment-jalore-combating-plastic-pollution-2025
Copied
‘कॉम्बेटिंग प्लास्टिक पॉल्युशन‘ थीम पर रन फॉर एनवायरनमेंट का हुआ आयोजन
  • रन फॉर एनवायरनमेंट के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता का संदेश

जालोर . जिला प्रशासन, वन विभाग व राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में ‘कॉम्बेटिंग प्लास्टिक पॉल्युशन‘ थीम पर बुधवार को रन फॉर एनवायरनमेंट का आयोजन किया गया। 

रन फॉर एनवायरनमेंट जन जागरूकता रैली को जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के गावंडे व जिला प्रमुख राजेश कुमार ने नगर परिषद परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन

तत्पश्चात् रैली अस्पताल चौराहा सर्कल, हरिदेव जोशी सर्कल से होते हुए पुनः नगर परिषद परिसर तक पहुंची। रैली के माध्यम से प्रतिभागियों ने आमजन को पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं रखने के लिए प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा ने कहा कि हमें जल की महत्ता को समझते हुए उसका संरक्षण करना चाहिए तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखना चाहिए।  इस अवसर पर उप वन संरक्षक जयदेव सिंह चारण सहित विभागीय अधिकारी-कार्मिक, नर्सिंग प्रशिक्षणार्थी व आमजन उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter