सीवरेज लाइन से बाहर निकल रहा गंदा पानी, बदबू और कीचड़ से परेशान आपनाथ कॉलोनीवासी

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 21, 2026 • 6:08 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
सीवरेज लाइन से बाहर निकल रहा गंदा पानी, बदबू और कीचड़ से परेशान आपनाथ कॉलोनीवासी
“सीवरेज लाइन से बाहर निकल रहा गंदा पानी, बदबू और कीचड़ से परेशान आपनाथ कॉलोनीवासी”
Favicon
Read more on ddthindi.com
21 May 2026
https://www.ddthindi.com/sewerage-overflow-problem-troubles-aapnath-colony-residents-jalore
Copied
सीवरेज लाइन से बाहर निकल रहा गंदा पानी, बदबू और कीचड़ से परेशान आपनाथ कॉलोनीवासी
  • आपनाथ नगर के निवासियों ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

जालोर. शहर के रेलवे स्टेशन के नजदीक आपनाथ कॉलोनी के निवासियों ने गुरुवार को नगर परिषद के आयुक्त व जिला कलेक्टर को मिलकर कॉलोनी में लंबे समय से बनी सीवरेज की समस्या के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि आपनाथ कॉलोनी में सीवरेज पूरी तरह से ब्लॉक पड़ी है जिससे पानी आगे नहीं जा पा रहा है इस वजह से कॉलोनी में जगह जगह सीवरेज ओवरफ्लो होकर ढक्कन से पानी बाहर निकल रहा है जो सड़क पर बहने के बदबू भी फैला रहा है ऐसे में वहा से गुजरना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन

कॉलोनी में एक जगह तो घर के बाहर मार्ग पूरी से गंदे पानी से भरा पड़ा है ऐसे में वहा रहना और वहा से गुजरना मुश्किल हो गया है। ज्ञापन में कॉलोनीवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद में शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। 

जगह जगह निकल रहा पानी, बना परेशानी

सीवरेज का पानी ढक्कन से बाहर आने से सड़क पर फैल रहा है, ऐसे में वहा से गुजरते समय बदबू आती है। इतना ही नहीं सीवरेज से पानी आगे नहीं जाने से दबाव इतना बढ़ जाता है कि गंदा पानी जमीन से बाहर निकल कर घर के कनेक्शन से होते हुए घर के बाहर लगे पौधों में से बाहर आ रहा है।ऐसे में रहवासियों में चिंता बनी हुई है कि कई पानी के बनाए टैंक में नहीं आ जाए, ऐसे में कोई ठोस समाधान नहीं हुआ तो काफी परेशानी हो जाएगी। 

bolt Latest News

flash_on
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को किया गया स्मरण
NEW
flash_on
रोटरी क्लब ने तीखी में तीन स्कूलों के विद्यार्थियों का किया सम्मान
flash_on
पीएमजीएसवाई के तहत जालोर जिले की 284 किलोमीटर की 117 सड़कों के निर्माण के लिए 171 करोड़ रुपए स्वीकृत
flash_on
जालोर जिला न्यायाधीश ने किया खुला बंदी शिविर का निरीक्षण, बंदियों से वार्तालाप की, उपाधीक्षक को दिए आवश्यक निर्देश
flash_on
चार साल में 40 फीसदी काम हो पाया जालोर टाउनहॉल का, सभापति ने निरीक्षण कर गुणवत्ता पर खड़े किए सवाल, जारी करेंगे नोटिस
flash_on
सुंधा माता पहाड़ी पर स्थित रोप-वे में यात्रियों के फंसने की सूचना पर प्रशासन ने की सफल मॉक ड्रिल

पहले भी कई बार ज्ञापन दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई

कॉलोनीवासियों के अनुसार सीवरेज की समस्या को लेकर पहले भी कई बार ज्ञापन दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, अपने स्तर से समाधान के प्रयास किए लेकिन अब पानी सिर के ऊपर से जा रहा है। आगे बारिश का समय आ रहा है ऐसे में यह समस्या विकराल रूप ले लेगी तो यहां रहना मुश्किल हो जाएगा। इस दौरान उगमसिंह, खुशालसिंह, कानसिंह, रतनसिंह, महावीरसिंह, करणसिंह, राजेश भटनागर, उदयसिंह समेत कॉलोनीवासी मौजूद रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Popular Posts

1
जालोर : जिला परिषद के 43 वार्डों और 14 पंचायत समितियों की हुई लॉटरी, जानिए, कौनसी सीट हुई आरक्षित
2
जालोर में बहुमत से सात कदम दूर भाजपा ने सभापति पद के लिए जयसिंह को दिया मौका, कांग्रेस में आपसी कलह आई सामने, बंशीलाल बने उम्मीदवार
3
जालोर नगरपरिषद चुनाव : भाजपा ने पूर्व सभापति व उप सभापति के टिकट काटे, कांग्रेस ने पिछली बार हारे हुए 8 प्रत्याशियों को फिर से मौका दिया, 
4
मोदी लहर में पिटी कांग्रेस को बारह साल बाद जालोर जिला मुख्यालय पर किसी इकाई में मिला पद, यही एकता आगामी चुनाव में बन सकती है जड़ी बूटी
5
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में 'शून्य' साबित हो रही सवाई माधोपुर की टीमें, छात्र-छात्राओं की दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter