श्री शांतिनाथ गुरुकुलम छात्रावास प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

श्री शांतिनाथ गुरुकुलम छात्रावास प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
  • नव प्रवेशी विद्यार्थियों की सुविधाओं पर हुआ मंथन

जालोर. श्री शांतिनाथ गुरुकुलम घूमन्तु छात्रावास प्रबंध कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक शनिवार देर शाम अध्यक्ष नंदकिशोर रांदड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में छात्रावास के संचालन एवं नव प्रवेशी विद्यार्थियों की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।

विज्ञापन

सचिव के.एन. भाटी ने बताया कि बैठक में छात्रावास में नव प्रवेशी छात्रों की संख्या, उनके विभिन्न विद्यालयों में प्रवेश, स्टेशनरी सामग्री की उपलब्धता, आवास व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों को विभिन्न व्यवस्थाओं के सफल संचालन के लिए जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

विज्ञापन

बैठक के दौरान छात्रावास अधीक्षक छगनलाल ने छात्रावास में संचालित अन्य गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष कानाराम परमार, कोषाध्यक्ष गोपाल जोशी, कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट अश्विन राजपुरोहित तथा पुष्पेंद्र परमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का समापन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं छात्रावास की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संकल्प के साथ हुआ।