तिरंगा यात्रा एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हेतु जिला कार्यशाला संपन्न

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Aug 8, 2025 • 6:05 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
तिरंगा यात्रा एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हेतु जिला कार्यशाला संपन्न
“तिरंगा यात्रा एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हेतु जिला कार्यशाला संपन्न”
Favicon
Read more on ddthindi.com
8 Aug 2025
https://www.ddthindi.com/tiranga-yatra-partition-horrors-workshop-jalore
Copied
तिरंगा यात्रा एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हेतु जिला कार्यशाला संपन्न

जालोर. राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा एवं विभाजन विभीषिका की जालोर जिलास्तरीय कार्यशाला भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित की अध्यक्षता एवं मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री डॉ. महेन्द्र कुमावत के मुख्य आतिथ्य मे एवं पूर्व विधायक पूराराम चौधरी व पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह बालावत, पूर्व उप मंत्री भूपेंद्र देवासी एवं अभियान के जिला संयोजक जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह सिसोदिया सहित जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, अभियान के विधानसभा संयोजक, मण्डल संयोजक, सह संयोजक सहित पदाधिकारियो की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

भाजपा जिला प्रवक्ता दिनेश महावर ने बताया कि भाजपा द्वारा आगामी 10 से 14 अगस्त 2025 तक देशभर में मनाए जाने वाले "हर घर तिरंगा" अभियान, "तिरंगा यात्रा", तथा "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" के सफल आयोजन के लिए शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन ग्रेनाइट एसोसिएशन भवन, रीको तृतीय चरण, जालौर में किया गया।

बैठक में भाजपा के बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल, जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। आगामी 10 से 14 अगस्त तक मंडल, जिला स्तर पर तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी तथा 13 से 15 अगस्त तक घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन में राष्ट्रीय गौरव, एकता और देशभक्ति की भावना को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने कहा कि "हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्रीय गौरव, एकता और बलिदान की भावना का प्रतीक है। जालौर जिले का हर बूथ, हर मंडल और हर गांव इस उत्सव में पूरी शक्ति से सहभागी बनेगा।"

विज्ञापन

भाजपा प्रदेश मंत्री महेन्द्र कुमावत ने कहा कि "हर घर तिरंगा" अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बन चुका है। इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के घर-घर में तिरंगा लहराना और स्वतंत्रता दिवस को जन-जन का पर्व बनाना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 13 से 15 अगस्त तक घरों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा अवश्य फहराएं, तिरंगा यात्रा में भाग लें और युवाओं व महिलाओं को भी इसमें अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। जिला महामंत्री एवं अभियान के जिला संयोजक गजेन्द्रसिंह सिसोदिया ने भी संबोधित किया।  कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री बंसीलाल सुथार ने किया।

विज्ञापन

कार्यशाला में जिला महामंत्री प्रकाशचन्द छाजेड़, जिला उपाध्यक्ष मुकेशकुमार खंडेलवाल, हीरालाल सारस्वत, उदयसिंह दादाल, गिरधारीलाल देवासी, सांवलाराम देवासी, मुकेश कुमार पुरोहित, जिला मंत्री मंजू सोलंकी, भरत सिंह भोजानी, महेंद्र सोलंकी, गोपाल सिंह परमार, गीता बारोट, जिला प्रवक्ता हिंगलाज दान, सुरेश राजपुरोहित, उर्मिला दर्जी प्रकोष्ठ संयोजक भूरसिंह देवकी, जिला कार्यालय मंत्री डिंपलसिंह चौहान, कार्यक्रम विधानसभा संयोजक मिश्रीमल मेघवाल ,मंडल अध्यक्ष जालोर रवि सोलंकी, प्रेमाराम देवासी, उत्तम चंद गर्ग, अचल सिंह परिहार , परमवीर सिंह भाटी, मंगेश चौधरी दीपक मेघवाल , बलवंत सिंह तूरा सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter