वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत जिला स्तरीय सीएसआर कार्यशाला सम्पन्न

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 14, 2025 • 3:33 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत जिला स्तरीय सीएसआर कार्यशाला सम्पन्न
“वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत जिला स्तरीय सीएसआर कार्यशाला सम्पन्न”
Favicon
Read more on ddthindi.com
14 Jun 2025
https://www.ddthindi.com/vande-ganga-csr-workshop-held-in-jalore-for-water-conservation-2025
Copied
वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत जिला स्तरीय सीएसआर कार्यशाला सम्पन्न
  • जिला कलक्टर ने औद्योगिक इकाइयों से इस वर्ष सीएसआर से अधिकतम जल संरक्षण के कार्य कराने का किया आह्वान

जालोर । जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में वन्दे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत जिला स्तरीय सीएसआर की कार्यशाला आयोजित हुई। 

जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान संचालित किया है जिसके तहत आमजन को जागरूक कर सरकारी योजनाओं के माध्यम से, सीएसआर, जन सहभागिता आदि से जल संचय संरचनाओं का निर्माण, जल स्रोतों की साफ-सफाई, परंपरागत जलाशयों का पुनरूद्धार, पर्यावरण व जल संरक्षण एवं जागरूकता की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जीवन और विकास के लिए जल का कोई विकल्प नहीं है अतः जिले में जल संरक्षण के कार्यों की अधिकाधिक महती आवश्यकता है। 

विज्ञापन

उन्होंने जिले में कार्यरत औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों से कहा कि जिले की भौगोलिक परिस्थितियों एवं गिरते भूजल के मध्यनजर जिले में जल संरक्षण के कार्य करने की बहुत संभावना है। अभियान के तहत जिले में भूमिगत जल स्तर में वृद्धि होगी तथा जल स्त्रोतों का संरक्षण होगा। जिले में संचालित औद्योगिक इकाइयां अपने सामाजिक दायित्व के तहत इस वर्ष सीएसआर के तहत अधिकतम जल संरक्षण के कार्य करावें। इन कार्यों में सरकारी स्कूलां में रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर, एनीकेट, रिचार्ज साफ्ट, रूपारेल नदी के पुनरूद्धार कार्य में सहयोग एवं जल संरचनाओं की डिसिलटिंग व हरियालों राजस्थान के तहत पौधरोपण आदि कराए जा सकते हैं।  

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियालो राजस्थान अभियान भी पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण के लिए महत्वाकांक्षी अभियान है। इस अभियान से भी औद्योगिक इकाइयां जुडकर सीएसआर के तहत पौधारोपण के कार्य करा सकती है। उन्होंने जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक एवं रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देशित किया कि औद्योगिक इकाइयों व जिला प्रशासन के मध्य समन्वय स्थापित कर दिए गए लक्ष्यानुसार पौधे लगवाएं। कार्यशाला में वंदे गंगा जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।  

 बैठक में उप वन संरक्षक जयदेवसिंह चारण, पीएचईडी के एसई संजय शर्मा, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक संग्रामराम देवासी, रीको के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक सुभाष गर्ग, एलआईसी के वरिष्ठ सहायक प्रबंधक नरेन्द्र कुमार पारीक, गुजरात गैस लिमिटेड के मैनेजर अजय डोभारिया, ग्रेनाइट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रकाश परमार सहित उद्यमी, सीएसआर फर्म व स्वयंसेवी संस्थाआें के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

रविवार को इन गतिविधियों को होगा आयोजन

 अभियान के तहत 15 जून, रविवार को जिला प्रशासन द्वारा जल एवं पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता के लिए निबंध लेखन, नारा लेखन, चित्रकला, खेलकूद प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जायेगा।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter