बेहतर परिणाम वाले विद्यार्थियों की विद्या भारती स्कूल ने निकाली भव्य विजय यात्रा, गांव जाकर किया सम्मान

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 5, 2026 • 6:00 PM  0
शिक्षा
NEWS CARD
Logo
बेहतर परिणाम वाले विद्यार्थियों की विद्या भारती स्कूल ने निकाली भव्य विजय यात्रा, गांव जाकर किया सम्मान
“बेहतर परिणाम वाले विद्यार्थियों की विद्या भारती स्कूल ने निकाली भव्य विजय यात्रा, गांव जाकर किया सम्मान”
Favicon
Read more on ddthindi.com
5 Apr 2026
https://www.ddthindi.com/vidya-bharati-jalore-victory-procession-topper-students
Copied
बेहतर परिणाम वाले विद्यार्थियों की विद्या भारती स्कूल ने निकाली भव्य विजय यात्रा, गांव जाकर किया सम्मान
  • 31 विद्यार्थियों ने 90%, 12 ने 95% व 5 ने 97 फीसदी से अधिक अंक किए हासिल
  • टॉपर्स का गांव-गांव जाकर हुआ सम्मान, जालोर में ही मिलेगी अब NEET-JEE की तैयारी

जालोर. विद्या भारती विद्यालय जालोर ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में ऐतिहासिक परिणाम देकर जिले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में रविवार को भव्य विजय यात्रा निकालकर विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।

विज्ञापन

यह विजय यात्रा जालोर से प्रारंभ होकर बिशनगढ़, उम्मेदाबाद, सायला, रेवतड़ा, केशवना, बैरठ, बाकरा, सांथू एवं बागरा होते हुए पुनः जालोर पहुंची। यात्रा के दौरान विद्यालय परिवार ने सफल विद्यार्थियों का उनके गांव जाकर साफा, माला, स्मृति चिन्ह एवं बैग देकर सम्मान किया।

इस बार ऐसा रहा परिणाम

विद्या भारती स्कूल में 31 विद्यार्थी 90% से अधिक, 12 विद्यार्थी 95% से अधिक, 5 विद्यार्थी 97% से अधिक अंक लाए। विद्यालय के निदेशक केएन भाटी ने कहा कि विद्या भारती की पहचान हमेशा उत्कृष्ट परिणाम और अनुशासित शिक्षा व्यवस्था के लिए रही है। यहां विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार एवं प्रतियोगी माहौल भी दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष से सीकर एवं झुंझुनूं की अनुभवी फैकल्टी को जोड़ा गया है। अब विद्यार्थियों को नीट, जेईई व एनडीए की तैयारी के लिए कोटा या सीकर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जालोर में ही उच्च गुणवत्ता की तैयारी उपलब्ध होगी।

विज्ञापन

अंग्रेजी माध्यम की निदेशक मधुबाला भाटी ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि विद्या भारती का उद्देश्य केवल अच्छे अंक दिलाना नहीं बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है, जिससे वे भविष्य में हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकें।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter