भेड़ों में फैल रही वायरल बीमारी के नियंत्रण हेतु गठित की गई विशेष टीम, आहोर विधायक ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर दिए सख्त निर्देश

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 30, 2025 • 6:13 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
भेड़ों में फैल रही वायरल बीमारी के नियंत्रण हेतु गठित की गई विशेष टीम, आहोर विधायक ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर दिए सख्त निर्देश
“भेड़ों में फैल रही वायरल बीमारी के नियंत्रण हेतु गठित की गई विशेष टीम, आहोर विधायक ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर दिए सख्त निर्देश”
Favicon
Read more on ddthindi.com
30 Oct 2025
https://www.ddthindi.com/viral-disease-in-sheep-ahor-legislator-directs-action-livestock-department
Copied
भेड़ों में फैल रही वायरल बीमारी के नियंत्रण हेतु गठित की गई विशेष टीम, आहोर विधायक ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर दिए सख्त निर्देश

जालोर. आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने अपने विधायक कार्यालय आहोर में पशुपालन विभाग के अधिकारियों एवं स्थानीय पशुपालकों की बैठक लेकर क्षेत्र में भेड़ों में फैल रही वायरल बीमारी की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान विधायक राजपुरोहित ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीमारी पर तत्काल नियंत्रण के लिए विशेष चिकित्सकीय टीम गठित की जाए और प्रभावित क्षेत्रों में एंटीवायरल दवाओं का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन

विधायक ने कहा कि पिछले कई दिनों से आहोर क्षेत्र में भेड़ों में तेजी से फैल रही संक्रामक बीमारी के कारण बड़ी संख्या में पशु बीमार हो रहे हैं और अनेक भेड़ों की मृत्यु भी हो चुकी है, जिससे पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। उन्होंने बताया कि इस विषय को लेकर उन्होंने पहले ही राज्य के पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत को पत्र भेजकर अवगत कराया था और अब स्थानीय स्तर पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

bolt Latest News

flash_on
स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से नगर परिषद जालोर एवं नगर पालिका सायला को मिलेगी क्विक रिस्पोंस व्हीकल तथा फायर बाइक
NEW
flash_on
सूर्योपासना का महापर्व छठ पर अस्तंचल सूर्य को अर्घ्य देकर की मंगल कामना
flash_on
पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने 12 ग्राम पंचायतों के 35 मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
flash_on
जालोर जिले में रेलवे परियोजना के लिए अवाप्त भूमि के मुआवजा दावों हेतु 15 दिवस में आवेदन प्रस्तुत करें
flash_on
अंतिम प्रशिक्षण के बाद दल मतदान केंद्रों के लिए रवाना, रानीवाड़ा, सरनाऊ व बागोड़ा पंचायत समिति क्षेत्रों में होगा मतदान
flash_on
मतदाता सूची का हुआ प्रारूप प्रकाशन, राजनैतिक दलों के साथ बैठक संपन्न

विज्ञापन

बैठक में विधायक राजपुरोहित ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पशु चिकित्सक ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय रहकर घर-घर जाकर बीमार पशुओं का उपचार करें तथा बीमारी के फैलाव को रोकने के लिए टीकाकरण अभियान तेज किया जाए। साथ ही उन्होंने एंटीवायरल दवाओं की उपलब्धता बढ़ाने और ग्रामीणों को जागरूक करने पर विशेष बल दिया।

विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सरकार पशुपालकों के साथ है और प्रत्येक स्तर पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में पशुपालन विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, स्थानीय प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पशुपालकजन उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter