आहोर क्षेत्र में बरसाती पानी भरने से खेतों में तबाह हुई फसलें, डंठल की गठरी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Sep 18, 2025 • 6:27 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
आहोर क्षेत्र में बरसाती पानी भरने से खेतों में तबाह हुई फसलें, डंठल की गठरी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान
“आहोर क्षेत्र में बरसाती पानी भरने से खेतों में तबाह हुई फसलें, डंठल की गठरी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान”
Favicon
Read more on ddthindi.com
18 Sep 2025
https://www.ddthindi.com/ahore-farmers-demand-compensation-crops-destroyed-rainwater-jalore
Copied
आहोर क्षेत्र में बरसाती पानी भरने से खेतों में तबाह हुई फसलें, डंठल की गठरी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान

जालोर. जिले के आहोर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में भारी बरसाती पानी जमा होने से खेतों में खड़ी फ़सलें जल कर बर्बाद हो गई। गुरुवार को कंवला, भोरड़ा समेत आसपास के कई किसान जली हुई फसल के डंठलों की गठरी बनाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां किसानों ने कलक्टर डॉ प्रदीप के. गावंडे को ज्ञापन देकर गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिलाने मांग की।

किसानों ने कलक्टर जालोर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर मांग की कि भाद्राजून तहसील के गांव भोरड़ा,बाला, नीलकण्ठ, मोतीसरी, बिजली, घाणा, बरवा, रामा, रेवड़ा, तोड़मी, रातानाड़ा, शंखवाली, चूंडा, किशनगढ़ सहित सम्पूर्ण तहसील में लगातार व अत्यधिक बारिश से खरीफ की फसलें बाजरा, मूंग,ग्वार,तिल, ज्वार और अरण्डी आदि नष्ट हो गई है। 

विज्ञापन

राजस्थान सरकार तुरन्त गिरदावरी करवाकर नुकसान का आंकलन करवाकर किसानों को मुआवजा दे और फसल बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम राशि भी दिलवाए। किसान भाइयों ने खड़ाई, बुवाई, खाद, बीज, दवाइयों आदि पर काफ़ी धन खर्च किया है। कई किसानों ने बार बार बुवाई की है जिस पर हर बार खर्च करने से खर्च अधिक हुआ है । कई किसानों ने कर्ज लेकर खेती की है। इस कारण उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है। राजस्थान सरकार तुरन्त सर्वे करवाकर किसानों को मुआवजा व बीमा क्लेम राशि दे।

बीमा कम्पनी पर अनदेखी का आरोप

प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम सर्वे के लिए किसानों द्वारा बीमा कंपनी को कॉल करने पर कोई प्रतियुतर प्राप्त नहीं हो रहा है तथा 72 घण्टे व्यतित हो जाने के बाद बीमा कम्पनी खराबे सूचना नहीं मिलने का बहाना कर किसानों की फसल बीमा क्लेम राशि देने से अक्सर इनकार कर देती है, जिसका नुकसान किसानों को उठाना पड़ता है।

किसानों द्वारा फसल खराबे की सूचना राजस्व अधिकारियों को व फसल बीमा कंपनी को दी गई है लेकिन बीमा कंपनी कोई ध्यान नहीं दे रही है। ज्ञापन देने के दौरान पूर्व सरपंच मिश्रीमल चौधरी, खुशालराम, जोराराम, रूपाराम, जोगाराम, रावताराम, अनदाराम, हीराराम, शांतिबेन, मोरकीदेवी, बाबूलाल, डायाराम, खीमाराम, गिरधारीलाल, मांगीलाल, वजाराम सहित अनेक किसान शामिल थे ।

किसानों के संग कांग्रेस नेता भी हुए शामिल

आहोर क्षेत्र में चांदराई से लेकर घाणा तक खेतों में खराबा हुआ है, किसानों को कलेक्ट्रेट पहुंचते देख कांग्रेस नेता भी शामिल हो गए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल, सरोज चौधरी, भोरड़ा मंडल कांग्रेस अध्यक्ष छोगाराम चौधरी, जुंझाराम चौधरी सहित नेता किसानों की आवाज बुलंद करने कलक्ट्रेट पहुंचे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter