शहीद भगतसिंह स्टेडियम में अमृता हाट का हुआ शुभारंभ, 27 फरवरी तक रहेगा संचालित

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Feb 24, 2026 • 7:21 PM  0
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
शहीद भगतसिंह स्टेडियम में अमृता हाट का हुआ शुभारंभ, 27 फरवरी तक रहेगा संचालित
“शहीद भगतसिंह स्टेडियम में अमृता हाट का हुआ शुभारंभ, 27 फरवरी तक रहेगा संचालित”
Favicon
Read more on ddthindi.com
24 Feb 2026
https://www.ddthindi.com/amrita-haat-inauguration-shaheed-bhagat-singh-stadium-jalore
Copied
शहीद भगतसिंह स्टेडियम में अमृता हाट का हुआ शुभारंभ, 27 फरवरी तक रहेगा संचालित

जालोर . जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महिला स्वयं सहायता समूह एवं उद्यमी महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने व आर्थिक संबलता प्रदान करने के लिए मंगलवार को शहीद भगतसिंह स्टेडियम जालोर में शुभारंभ हुआ।

महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक लक्ष्मणसिंह सिलोर ने बताया कि महिला अधिकारिता विभाग द्वारा जिले में 23 से 27 फरवरी, 2026 तक अमृता हाट का आयोजन किया जा रहा हैं। अमृता हाट मेले में विभिन्न जिलो के स्वयं सहायता समूहों की 50 स्टॉल लगाई गई हैं। 

विज्ञापन

मेले में स्वयं सहायता समूहों द्वारा हस्तनिर्मित उत्पाद जैसे मिट्टी के बर्तन, गर्म पट्टू, मूंग पापड़, आम पापड़, दलिया, नमकीन, हींग, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, रेडीमेंड गारमेंट, श्रृंगार सामग्री, आचार, मुरब्बा, घर का साज-सजावट का सामान, टेरीकोटा, मीनाकारी, नेट की साड़ियाँ, सूट, मनिहारी, पूजा थाली, मार्बल की मूर्तियाँ, जूट का सामान, कठपूतलियाँ, कशीदे का सामान, केर, सांगरी, कुमठिया व खाने-पीने का शुद्ध देशी गुणवत्तायुक्त उत्पाद उचित दर पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। अमृता हाट मेला शहीद भगतसिंह स्टेडियम जालोर में 27 फरवरी तक प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक संचालित रहेगा।

मेले के दौरान इन गतिविधियों का होगा आयोजन

मेले के दौरान 25 फरवरी को दोपहर 2 बजे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आमुखीकरण कार्यक्रम, 26 फरवरी को मिस एण्ड मिसेज अमृता हाट तथा 27 फरवरी को सायं 4 बजे अमृता हाट मेले का समापन व पुरस्कार वितरण किया जायेगा।  शुभारंभ अवसर पर स्वयं सहायता समूह के सदस्य, विभागीय अधिकारी-कार्मिक एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter