7 जुलाई से प्रदेशव्यापी आम हड़ताल का ऐलान: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार शुरू

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jul 2, 2026 • 6:10 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
7 जुलाई से प्रदेशव्यापी आम हड़ताल का ऐलान: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार शुरू
“7 जुलाई से प्रदेशव्यापी आम हड़ताल का ऐलान: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार शुरू”
Favicon
Read more on ddthindi.com
2 Jul 2026
https://www.ddthindi.com/anganwadi-workers-announce-statewide-strike-from-july-7-over-11-point-demands
Copied
7 जुलाई से प्रदेशव्यापी आम हड़ताल का ऐलान: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार शुरू
  • जालोर में जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

जालोर। अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ के बैनर तले आहोर ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी 11 सूत्रीय लंबित मांगों के समर्थन में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि 1 जुलाई से 7 जुलाई तक प्रदेशभर में कार्य बहिष्कार किया जा रहा है तथा मांगों का समाधान नहीं होने पर 7 जुलाई से अनिश्चितकालीन आम हड़ताल एवं तालाबंदी की जाएगी।

संघ ने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में आंगनबाड़ी कार्मिकों को सम्मानजनक मानदेय, सरकारी कर्मचारी का दर्जा, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं पेंशन सहित कई वादे किए थे, लेकिन अब तक उन्हें पूरा नहीं किया गया। इसके विपरीत लगातार नए-नए ऑनलाइन एवं गैर-आईसीडीएस कार्य सौंपे जा रहे हैं, जिससे कार्मिकों पर कार्यभार और मानसिक दबाव लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन

संघ के संस्थापक सी.एल. बुनकर एवं प्रदेशाध्यक्ष रचना शर्मा के आह्वान पर प्रदेशभर में आंदोलन चलाया जा रहा है। जिला प्रभारी कमला देवी (आहोर) ने जालोर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों से आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा कि जब तक सरकार मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

11 सूत्रीय प्रमुख मांगें

ज्ञापन में सरकार से ठेका प्रथा समाप्त करने, कुम्हेर परियोजना की ऑडिट कराने, बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान, गैर-आईसीडीएस कार्यों पर रोक लगाने, मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि, ग्रेच्युटी लागू करने, भवन किराया एवं प्रोत्साहन राशि का भुगतान, नियमित कर्मचारी बनाने की नीति लागू करने, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये एवं पेंशन देने, महिला पर्यवेक्षकों के रिक्त पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भरने, ग्रीष्मकालीन अवकाश नीति में एकरूपता लाने तथा सामूहिक बीमा योजना की राशि समय पर उपलब्ध कराने की मांग की गई। संघ का कहना है कि यदि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग एवं राज्य सरकार की होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान सुमन, रुकसाना बानों, शारदा देवी, रिंकू देवी, रसाल कंवर, कन्या देवी मीणा, कमला देवी, इंद्रा राव, गीता देवी, संतोष देवी, जितेंद्र कंवर, हीना गर्ग, प्रगोद कंवर, रुकसाना बानों, सोना, लता सेन, माफी देवी, दीपा, दरिया देवी, चंद्रकला, प्रेम कंवर, संगीता, पिंकी देवी, नर्मदा, शांति देवी, भंवर कंवर, प्रेम देवी, इंदु बाला सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter