नियुक्ति पत्र पाकर खिले नवनियुक्त कार्मिकों के चेहरे

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Mar 29, 2025 • 6:04 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
नियुक्ति पत्र पाकर खिले नवनियुक्त कार्मिकों के चेहरे
“नियुक्ति पत्र पाकर खिले नवनियुक्त कार्मिकों के चेहरे”
Favicon
Read more on ddthindi.com
29 Mar 2025
https://www.ddthindi.com/appointment-letter-distribution-rajasthan-employment-fair
Copied
नियुक्ति पत्र पाकर खिले नवनियुक्त कार्मिकों के चेहरे
  • प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य विकास के पथ पर अग्रसर-प्रभारी मंत्री
  • जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन आयोजित
जालोर . राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के तहत आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य स्तर पर शनिवार को मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअली जुड़कर नवनियुक्त कार्मिकों से संवाद करने के साथ ही उन्हें संबोधित करेंगे। जिला स्तर पर जालोर क्लब में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव कार्यक्रम जिले के प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग व आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। 

जिला स्तरीय समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है इस कड़ी में आज आयोजित मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के माध्यम से नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। 

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पांचवी विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। केन्द्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा हैं तथा विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार किया जा रहा है।

विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवा, किसान, महिला, वृद्ध एवं गरीब के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में नकल मुक्त परीक्षाओं का आयोजन करवा सफल परीक्षार्थियों को जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र सौंपे जा रहे हैं। राइजिंग राजस्थान के माध्यम से 35 लाख करोड़ के एमओयू किए गए हैं।
नवनियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए गए नियुक्ति पत्र

जिला स्तरीय समारोह में अतिथियों द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के नवनियुक्त छात्रावास अधीक्षक महेश कुमार, हीराराम, आशीष नवारिया व नितेश तथा महिला एवं बाल विकास विभाग में नियुक्त सुपरवाईजर रेणू, एवन बाई व पवन कुमारी को नियुक्ति पत्र सौंपे गए तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसर डिम्पल चौहान व निर्मला कुमार व एएनएम खुशबू सैन को नियुक्ति पत्र के साथ वेलकम किट प्रदान किए गए। 

bolt Latest News

flash_on
जालोर : जिला परिषद के 43 वार्डों और 14 पंचायत समितियों की हुई लॉटरी, जानिए, कौनसी सीट हुई आरक्षित
NEW
flash_on
मोदी लहर में पिटी कांग्रेस को बारह साल बाद जालोर जिला मुख्यालय पर किसी इकाई में मिला पद, यही एकता आगामी चुनाव में बन सकती है जड़ी बूटी
flash_on
जालोर के जनमत को मिला बहुमत, चार निर्दलीयों के सहयोग से कांग्रेस के बंशीलाल माली बने सभापति
flash_on
जालोर कांग्रेस ने सभापति चुनाव से पहले नवनिर्वाचित पार्षदों के घरों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की, पाराशर बोले- गुंडा प्रवृति के लोग मेरी भी कर रहे रैकी
flash_on
नवगठित आहोर नगरपालिका के प्रथम अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए भाजपा के सुरेश प्रजापत
flash_on
जालोर में बहुमत से सात कदम दूर भाजपा ने सभापति पद के लिए जयसिंह को दिया मौका, कांग्रेस में आपसी कलह आई सामने, बंशीलाल बने उम्मीदवार
इस अवसर पर जिला प्रमुख राजेश कुमार, जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजौरा, जसराज राजपुरोहित, श्रवणसिंह राव, रवि सोलंकी, दीपसिंह धनानी, मंजू सोलंकी, ओबाराम देवासी, बाबुलाल मेघवाल, मंगलसिंह सिराणा, मंजू सोलंकी, मुख्य चिकित्सा

एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भेराराम जाणी, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भजनलाल विश्नोई, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक भगवानाराम चौधरी व बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजीव सुथार सहित विभागीय अधिकारी-कार्मिक व लाभार्थी उपस्थित रहे।
रन-फॉर-फिट राजस्थान दौड़ का हुआ आयोजन

जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय पर नगर परिषद जालोर परिसर से रन-फॉर-फिट राजस्थान दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें खिलाड़ियों ने भाग लिया। दौड़ नगर परिषद से शुरू होकर आहोर चौराहे से होते हुए स्टेडियम में पहुँची। 

विज्ञापन
इस अवसर पर रवि सोलंकी, अशोक गुर्जर, वुशू प्रशिक्षक छवि चौधरी नरेन्द्र कुमार लोहार, शारीरिक शिक्षक रमेश कुमार राव, खेल संघ के भागीरथ गर्ग, केसाराम, योग प्रशिक्षक अनन्या परमार व अशोक कुमार उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter