बागरा में दस दिवसीय क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का उद्घाटन 25 को

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Dec 23, 2025 • 7:10 PM  0
स्वास्थ्य
NEWS CARD
Logo
बागरा में दस दिवसीय क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का उद्घाटन 25 को
“बागरा में दस दिवसीय क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का उद्घाटन 25 को”
Favicon
Read more on ddthindi.com
23 Dec 2025
https://www.ddthindi.com/bagora-jalore-10-day-free-ayurvedic-kshar-sutra-surgery-camp-from-25-december
Copied
बागरा में दस दिवसीय क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का उद्घाटन 25 को
  • राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग व आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित करेंगे शिविर का उद्घाटन

जालोर. आयुर्वेद विभाग एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद अन्तरंग क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन 25 दिसम्बर से 3 जनवरी तक पीएम श्री राजेन्द्र सूरि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागरा में किया जायेगा।  आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ. भवानी सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आयुर्वेद विभाग एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद अन्तरंग क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग व आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित उपस्थित रहेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, आयुर्वेद विभाग जोधपुर के अतिरिक्त निदेशक डॉ. अर्जुन सिंह चारण व सीएमएचओ डॉ. भेराराम जाणी उपस्थित रहेंगे। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बागरा में 25 दिसम्बर से 3 जनवरी तक आयोजित हो रहे दस दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद अन्तरंग क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर में अर्श (मस्सा-बवासीर), भगन्दर (फिस्टूला), फिशर (परिकर्तिका) आदि गुदा की सभी बीमारियों (शौच के समय होने वाला दर्द, मल के साथ रक्त/खून का आना एवं मवाद आना, गुदा के पास फोडा, फुंसी) का राजस्थान के क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा बिना चीरफाड़ के इलाज किया जायेगा तथा नाड़ीव्रण (साईनस), पंचकर्म चिकित्सा, रक्त मोक्षण, अग्निकर्म, विद्धकर्म भी किया जायेगा। शिविर में भर्ती रोगियों के भोजन, बिस्तर एवं औषधियों की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी। शिविर में रोगी को आधार कार्ड की फोटो प्रति साथ लानी होगी।  उन्होंने बताया कि शिविर में पंजीयन के लिए रोगी 25 दिसम्बर से पूर्व सम्पर्क सूत्र 7297034233, 9413700359 व 9413238671 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

bolt Latest News

flash_on
मानवता की मिसाल: हाई रिस्क प्रेग्नेंसी मरीज के लिए एएनएम ने किया रक्तदान, बचाई गर्भवती महिला की जान
NEW
flash_on
विश्व स्तनपान सप्ताह का हुआ शुभारंभ, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का दिया संदेश
flash_on
सायला सीएचसी में टीकाकरण व प्रसूताओं के रिकॉर्ड मेंटेन नहीं तथा एक्सरे सुविधा बंद होने पर एडीएम ने लगाई फटकार
flash_on
एमसीएचएन दिवस पर 465 गर्भवती महिलाओं की जांच एवं 1040 बच्चों का हुआ टीकाकरण
flash_on
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में गर्भवती महिलाओं की हुई विशेष स्वास्थ्य जांच
flash_on
जसवंतपुरा में टीकाकरण पर क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित, हर बच्चे को जीवनरक्षक टीका लगाने का लिया सामूहिक संकल्प

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter