देश में राम मंदिर निर्माण के साथ राम राज्य स्थापित करना हमारा लक्ष्य - महेन्द्र बोहरा

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 6, 2026 • 7:32 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
देश में राम मंदिर निर्माण के साथ राम राज्य स्थापित करना हमारा लक्ष्य - महेन्द्र बोहरा
“देश में राम मंदिर निर्माण के साथ राम राज्य स्थापित करना हमारा लक्ष्य - महेन्द्र बोहरा”
Favicon
Read more on ddthindi.com
6 Apr 2026
https://www.ddthindi.com/bjp-47th-foundation-day-celebration-ahore-jalore-ram-mandir-ram-rajya-target
Copied
देश में राम मंदिर निर्माण के साथ राम राज्य स्थापित करना हमारा लक्ष्य - महेन्द्र बोहरा
  • गर्ग ने कहा, शून्य से खड़ी हुई भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी
  • आहोर में मनाया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस

जालोर. भारतीय जनता पार्टी के47वें स्थापना दिवस पर सोमवार को आहोर कस्बे में माता चामुंडा मंदिर के बाहर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व वरिष्ठ भाजपाई मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भाजपा नेता महेन्द्र बोहरा ने कहा कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है जो शून्य से उठकर खड़ी हुई है जबकि दूसरी पार्टी एक परिवार की पार्टी है और बड़ी पार्टी थी जो आज शून्य पर पहुँच गई है और जो भाजपा छोटी पार्टी थी वो आज देश और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। बोहरा ने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आव्हान किया और कहा कि हम आज भी गुलामी की मानसिकता में रहते हैं और विदेशी चीजों में ज्यादा विश्वास करते हैं। मुख्य सचेतक और जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने जनसंघ और उसके बाद भाजपा कैसे बनी और उस समय पार्टी के कार्यकर्ताओं को कितनी मुश्किलें झेलनी पड़ती थी, उसके बारे में विस्तार से बताया।

गर्ग ने कहा कि एक समय था जब हमें उम्मीदवार ढूंढने पड़ते थे क्योंकि हार की गारंटी थी और दूसरी ओर पक्की पकाई जाजम थी। हमने गांव ढाणी जाकर कार्यकर्ता बनाए, जिसकी बदौलत आज हम इतने मजबूत हुए कि हर जाति, गांव कस्बे में भाजपा के कार्यकर्ता है। गर्ग ने कहा कि उनके पिता ने चुनाव लड़ने के दौरान उनकी मां के पीहर के लाए गहने तक बेचने पड़े, जो जीते जी वापस नहीं बना पाए। हम चुनाव लड़ते थे तब हमारे घरों पर पत्थर मारे जाते थे, इन संघर्षों से जूझकर पार्टी को बड़ा बनाया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि पार्टी में आने वालों को आने दें, उनके लिए दरवाजे बंद नहीं करें, जोड़ने का काम करें।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कैसी भी परिस्थिति बन जाए, लेकिन पार्टी के खिलाफ कदम नहीं उठाना चाहिए ऐसे कार्यकर्ताओं का स्वागत है। सांसद लुम्बाराम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काम करके दिखाया है, चाहे वो राम मंदिर निर्माण का हो या अन्य। क्योंकि प्रधानमंत्री को गांव में बैठे अंतिम पायदान के व्यक्ति की पीड़ा समझ में आती है। उन्होंने नरेगा में बदलाव कर आम आदमी को लाभ पहुँचाया है। चौधरी ने कहा कि पहले जनता की जेब में 10 हजार भेजने पर सात हजार मिलते थे वो भी अहसान जताकर जबकि वर्तमान सरकार में सीधे खाते में पैसे जमा होते हैं यह फर्क है।

विज्ञापन

जिला प्रभारी महेन्द्र मेघवाल ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जिसको पहले देश और राष्ट्र के लिए समर्पण भाव हमेशा रहता है, जबकि कांग्रेस जब राज में आती है तो नेशनल हेराल्ड जैसे काम करती है। उन्होंने कहा कि मोदी की विदेश नीति को दुनिया मानती है और दूसरे देश कान खोलकर सुनते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज पुरोहित ने कहा कि आज त्याग, तपस्या और समर्पण का दिन है, देश का नेतृत्व जन जन से जुड़ा है और वैश्विक स्तर पर भारत की एक अलग पहचान बनाई। आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को इतनी मजबूत स्थिति में खड़ी करने के लिए कार्यकर्ताओं की मेहनत है, आज हमने जिनका अभी पूजन किया उन्होंने जनसंघ से लेकर भाजपा बनने तक दिन रात मेहनत कर इस पार्टी को खड़ा किया जो आज वटवृक्ष बन गया। इससे पूर्व कार्यक्रम में स्थापना दिवस पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मिश्रीमल मेघवाल, भाजपा नेत्री डॉ बमंजू मेघवाल, रमेश राणा, भूपेंद्र देवासी, शंकरदान चारण ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सुजाराम प्रजापत, महिपालसिंह चारण, महावीर सिंह पाणवा, वन्नेसिंह मिठड़ी,भवरसिंह कवला, गजेंद्र सिंह सिसोदिया, राजवीरसिंह देवड़ा, प्रवक्ता दिनेश महावर,विशनसिंह सोलंकी, परमवीरसिंह भाटी, भूरसिंह देवकी समेत कई मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन बंशीलाल सुथार ने किया। उसके बाद एक रैली का आयोजन किया गया।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter